Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:संभल में प्रधानपति ने सुसाइड किया, पिस्टल से कनपटी पर गोली मारी; पत्नी शव से लिपटकर रोई

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में प्रधानपति ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वह सोमवार रात 9:15 बजे घर लौटे और सीधे कमरे में चले गए। वहां कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी। आवाज सुनकर खाना बना रही प्रधान पत्नी और घरवाले दौड़कर पहुंचे। देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रधान पत्नी पति के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोईं। परिजनों ने उन्हें संभाला। घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर गुन्नौर के तरफरी गांव की है। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र कुमार (44) के रूप में हुई है। पत्नी रूबी गांव की प्रधान हैं। 9 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दो बेटियां हैं। पढ़िए पूरी खबर…. वाराणसी में छात्रा से छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली वाराणसी में छात्रा से छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मैनुद्दीन ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी की थी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसे BHU कैंपस से पकड़ा था। मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय वह अस्सी नाले के पास पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भाग निकला। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला मैनुद्दीन फिलहाल मिर्जापुर के नारायणपुर में रहकर ऑटो चलाता था। पढ़िए पूरी खबर…. कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, 7.11 लाख बोतलों की बरामदगी मामले में याचिका खारिज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 7 लाख से ज्यादा कोडीन कफ सिरप की बोतलें पकड़े जाने के मामले में आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने आरोपी शिवम द्विवेदी और अन्य की ओर से दायर रिहाई की याचिका (हैबियस कॉर्पस) खारिज कर दी। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अचल सचदेव की बेंच ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को मजिस्ट्रेट या कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, तो उसे गैर-कानूनी हिरासत मानकर रिहा करने की याचिका नहीं लगाई जा सकती। कोर्ट ने साफ किया कि नशीले पदार्थों से जुड़े कानून (NDPS एक्ट) के तहत जब इतनी बड़ी मात्रा में माल पकड़ा जाता है, तो पुलिस या जांच एजेंसी को जांच पूरी करने के लिए 180 दिन का समय मिलता है। आरोपी के पास से कफ सिरप की 7,11,867 बोतलें बरामद हुई थीं। इसलिए जांच एजेंसी को उसे तय कानूनी समय तक हिरासत में रखने का पूरा अधिकार है। पढ़िए पूरी खबर… यूपी में 13 जिला पंचायत राज अधिकारियों के तबादले: प्रतीक्षारत अधिकारी को सोनभद्र में मिली तैनाती यूपी शासन ने पंचायती राज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 जिला पंचायत राज अधिकारियों (DPRO) का तबादला कर दिया है। सोमवार देर रात जारी आदेश में कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वेटिंग चल रहे एक अधिकारी को भी नई पोस्टिंग दी गई है। वहीं, शासन ने सुल्तानपुर के अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को नियमित DPRO की तैनाती होने तक जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने और इसकी सूचना शासन को देने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर… फर्रुखाबाद में पिकअप से टकराई बारातियों से भरी कार, सैनिक की मौत; दूल्हे का भाई समेत 8 लोग घायल फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर बारात में शामिल XUV कार की सामने से आ रही पिकअप से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सैनिक विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा राजेपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गढ़िया गांव के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा 68 सीटें मांगी:दलित-मुस्लिमों पर नजर, क्या सपा अपने कब्जे की 22 सीटें छोड़ेगी?
    Next Article
    यूपी में ‘जाति’ पर चुनाव हुआ तो किसे फायदा?:2024 लोकसभा में 29 सीटों का नुकसान उठा चुकी भाजपा ‘हिंदुत्व’ पर लड़ना चाह रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment