Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:संभल मंदिर-मस्जिद विवाद, SC में मुस्लिम पक्ष की दलीलें पूरी, वकील बोले- धार्मिक स्थल का स्वरूप नहीं बदल सकते

    4 hours ago

    1

    0

    संभल के श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवाद से जुड़े सर्वे के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं। अब अगली सुनवाई पर हिंदू पक्ष अपनी दलीलें देगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने 18 मई 2024 को निचली अदालत के आदेश को सही ठहराया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। मंगलवार, 8 सितंबर को जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने मस्जिद कमेटी की ओर से वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी ने कहा कि किसी धार्मिक स्थल, खासकर संरक्षित प्राचीन स्मारक के धार्मिक स्वरूप में बदलाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने पूजा स्थल कानून, 1991 और प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्व स्थल तथा अवशेष कानून, 1958 के नियमों का जिक्र करते हुए कहा कि स्मारक का संरक्षण उसकी धार्मिक पहचान बनाए रखते हुए होना चाहिए। हुजेफा अहमदी ने साफ किया कि अगर कोई स्मारक मंदिर है तो उसे चर्च और अगर मस्जिद है तो उसे मंदिर में नहीं बदला जा सकता। मस्जिद कमेटी ने निचली अदालत द्वारा सर्वे के लिए स्थानीय आयुक्त नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। अहमदी ने कहा कि दीवानी प्रक्रिया संहिता के तहत स्थानीय जांच का आदेश देने से पहले जरूरी कारण दर्ज किए जाने चाहिए थे, लेकिन निचली अदालत ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बताया कि सर्वे, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की मांग वाली अर्जी भी मस्जिद कमेटी को नोटिस दिए बिना एकतरफा तरीके से स्वीकार की गई। अहमदी ने कहा कि अदालत द्वारा नियुक्त आयुक्त का काम अदालत की मदद करना है, किसी पक्ष के लिए सबूत जुटाना नहीं। उन्होंने सर्वे के बाद हुई हिंसा का भी जिक्र किया, जिसमें छह लोगों की जान गई थी। पढ़ें पूरी खबर बांके बिहारी मंदिर में चांदी-सोने, पुराने नोटों की होगी जांच:भंडारियों की संख्या सीमित होगी, मथुरा में हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी का फैसला वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की 19वीं बैठक मंगलवार देर शाम हुई। लक्ष्मण शहीद स्मारक स्थित कमेटी ऑफिस में करीब दो घंटे चली बैठक में 7 मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें भगवान के चांदी और सोने से बने सिंहासन, झूला, रथ और दूसरी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं होने का मुद्दा उठा। बैंक के लॉकर में रखे करीब 50 लाख रुपए के पुराने नोटों को लेकर भी जांच की बात कही गई। कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर भी चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष और रिटायर्ड न्यायाधीश अशोक कुमार ने की। सबसे पहले मंदिर में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने पर चर्चा हुई। अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर में भंडारियों के अलावा भी कुछ ऐसे लोग मौजूद रहते हैं, जो इसके लिए पात्र नहीं हैं। आरोप है कि ये लोग श्रद्धालुओं के दान को लेकर थैली में रख लेते हैं। 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने इस व्यवस्था को लेकर आदेश दिए थे। अब इस पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। भंडारियों की संख्या भी सीमित की जाएगी। कमेटी का कहना है कि मंदिर में जरूरत से ज्यादा भंडारियों की आवश्यकता नहीं है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में ठेकेदार ने बच्ची से रेप किया:धमकी दी- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा, घर में किया था शटरिंग का काम गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्ची के घर पर दो और साथियों के साथ शटरिंग का काम किया था। बाद में सामान लेने गया तो बच्ची को अकेला देखकर उसकी नियत खराब हो गई। उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती रेप किया। धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बिहार के चंपाराण पश्चिमी बेतिया थाना चनकपट्‌टीया हरिपुर बकूला निवासी राकेश उर्फ सिकंदर राम के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया। वहीं दूसरे आरोपी ठेकेदार पवन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामला रामगढ़ताल थाने का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अगस्त महीने से उनके घर पर शटरिंग का काम चल रहा था। इसका ठेका पवन नाम के व्यक्ति ने ले रखा था, जो अपने दो साथियों के साथ काम कर रहा था। पीड़िता के पिता बाहर काम करते हैं और मां कैंटीन चलाती हैं। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को ठेकेदार पवन अपने दो साथियों के साथ अपना सामान लेने घर पर आया। उस वक्त घर पर 13 साल की नाबालिग अकेली थी। FIR के मुताबिक, पवन का साथी राकेश मदद के बहाने नाबालिग को कमरे में कूलर निकलवाने के लिए बुलाकर ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्त रेप किया। पढ़ें पूरी खबर सिंगर अंकित हत्याकांड में फरार शार्प शूटर्स की धमकी, लिखा- दो मर्डर और होंगे; दो-दो लाख होगी इनाम की रकम सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की तरफ से एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है। ये धमकी सत्यम की तरफ से दी गई है। जिसमें लिखा है- दो मर्डर और होंगे। भूल न जाना, वो दिन दूर नहीं। इन दोनों फरार शूटर्स पर इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है। दोनों पर अभी एक-एक लाख रुपये का इनाम है, जिसे बढ़ाकर दो-दो लाख रुपये करने की तैयारी है। इसके लिए एडीजी ने डीजीपी को पत्र भेजा है। इधर, हत्याकांड की जांच अब कई गैंगों के नेटवर्क तक पहुंच गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हरियाणा के बाबा, 007 और 001 नाम से सक्रिय गिरोह गोगी गैंग से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार, इन गिरोहों के सदस्य एक-दूसरे के संपर्क में हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस को इनपुट मिला है कि इन गिरोहों का मुख्य ठिकाना सोनीपत के आसपास है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये के इनामी फरार शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की जांच के दौरान यह कनेक्शन सामने आया। करीब नौ बदमाश गोगी गैंग के लगातार संपर्क में बताए जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि इन गिरोहों से जुड़े कुछ सदस्य किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हो सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस उनके मोबाइल नंबर, आपसी संपर्क, लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रख रही है। अब इस मामले में बॉक्सर गैंग का कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर बिजली उपभोक्ताओं के पैसे से अफसरों की मौज, रिटायर होने वाले डायरेक्टर घूम आए दुबई–यूएई उत्तर प्रदेश में आम बिजली उपभोक्ताओं की जेब से जा रहे पैसों पर पावर कॉरपोरेशन के आला अधिकारी 'इंटरनेशनल स्टडी टूर' के नाम पर विदेश की सैर कर रहे हैं। कॉरपोरेशन के वितरण निदेशक ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी और निदेशक सीपी दीपक रायजादा 1 से 3 सितंबर तक दुबई और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा करके लौटे हैं। गंभीर सवाल यह है कि ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी आगामी 10 अक्टूबर को सेवानिवृत्त (रिटायर) होने वाले हैं। ऐसे में रिटायरमेंट से ठीक एक महीने पहले किए गए इस 'स्टडी टूर' के अनुभव का विभाग को कोई फायदा मिलना मुमकिन नहीं है। दैनिक भास्कर ने ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी से इस विदेशी टूर पर बात की तो उन्होंने मीटिंग की बात कह कॉल कट कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… सरकारी डॉक्टर अब 70 साल तक कर सकेंगे नौकरी, डिप्टी सीएम बोले- जल्द आदेश आएगा यूपी में सरकारी डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति के माध्यम से अपनी सेवाएं दे सकेंगे। अभी सरकारी डॉक्टर 65 वर्ष की आयु तक सेवाएं दे रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव स्तर से इस संबंध में आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं लंबे समय तक उपलब्ध होने से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी इस पहल से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ:बाढ़ में बहकर आ गए, ट्रैक्टर से पहुंचाए जा रहे सिलेंडर; जद्दोजहद का VIDEO
    Next Article
    अखिलेश के बुलंदशहर दौरे से पहले हेलीपैड पर घमासान:सोशल मीडिया पर लिखा- कहीं भी जलभराव नहीं है, कार्यक्रम रद्द कराने का बहाना खोज रहा प्रशासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment