Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव बोले- अखिलेश बहुत टिपिर-टिपिर करते हैं:कृष्ण भक्त हैं तो मथुरा में ईदगाह हटवाएं; रामलला जैसा बनेगा काशी विश्वनाथ मंदिर

    21 hours ago

    1

    0

    अखिलेश यादव आजकल बहुत टिपिर-टिपिर करते हैं। वह सिर्फ रामभक्त बनने का दिखावा कर रहे, लेकिन कृष्णभक्त बनने का दिखावा नहीं करना चाहते। अगर उन्हें मुस्लिम वोट का मोह नहीं है, तो कहें कि कृष्ण मंदिर को तोड़कर जो ईदगाह बनी है, उसे हटाया जाए। तब हम मानेंगे कि वह दिखावा नहीं करते। ये बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को वाराणसी में कहीं। वह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पंच सम्मेलन में पहुंचे थे। केशव ने कहा, “काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बन चुका है। मंदिर के बगल में मौजूद ढांचे का मामला कोर्ट में है। सत्य हमारे पक्ष में है, तो फैसला भी हमारे पक्ष में आएगा। बाबा विश्वनाथ का मंदिर भी रामलला मंदिर की तरह भव्य बनेगा।” 2 तस्वीरें देखिए- 4 राज्यों से 300 किसान सम्मलेन में शामिल हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित सम्मेलन में यूपी, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के 300 ग्राम प्रधान शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने कहा- जब तक गांव आत्मनिर्भर और विकसित नहीं होंगे, तब तक विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा- विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी कानून (VB-G RAM G Act) को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ गांव-गांव तक लागू करना होगा। नए कानून का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की क्षमता को मजबूत करना है। ग्राम प्रधान इस मिशन के सबसे महत्वपूर्ण साझेदार हैं। पंच सम्मेलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में 70 साल पुरानी कलेक्ट्रेट मस्जिद हटाने के आदेश, 6.41 करोड़ का जुर्माना लगाया
    Next Article
    रामपाल बोला-राम मूर्ति में प्राण होते तो चोर पकड़े जाते,VIDEO:राम ने चोरों को तीर क्यों नहीं मारा, प्रेमानंद महाराज जैसे धर्मगुरु ढोंगी; हंसती रहीं BJP नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment