Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:संजय दत्त ने योगी से मुलाकात की पोस्ट शेयर की, लिखा- बहुत खुशी मिली

    16 hours ago

    1

    0

    एक्टर संजय दत्त ने सीएम योगी से लखनऊ में उनके आवास पर रविवार को मुलाकात की। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। आपके आशीर्वाद और सकारात्मक विचारों के आदान-प्रदान के लिए हार्दिक धन्यवाद। संजय दत्त सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने युवाओं से मुंबइया स्टाइल में कहा- ओए मामू, बात सुन। जित्ते भी मामू यहां खड़ेला हैं न? सब बात सुनने का। जिंदगी में दो काम करने का। एक- पौधा लगाने का, दूसरा- पानी बचाने का। अगर ये नहीं किया तो.. नहीं किया तो.. खुद की वॉट लगाने का। लखनऊ के आशियाना के बंगला बाजार में संजय दत्त ने पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। इसके लिए नेट जीरो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले संजय दत्त ने रविवार को 1 किलोमीटर का रोड शो किया। ब्रजेश पाठक ने पंकज चौधरी से की मुलाकात, अटलजी पर लिखी किताब दी, जिस पर 3 ब्राह्मण नेताओं की तस्वीर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। लखनऊ में बटुकों की पूजा और बटुकों की चोटी खींचने को पाप बताने के बाद यह पंकज चौधरी से उनकी पहली मुलाकात है। पाठक ने चौधरी को अपनी लिखी 'अतुल्यनीय अटल' पुस्तक भेंट की। इसके कवर में 3 ब्राह्मण नेताओं की तस्वीर है। अटलजी के अलावा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय हैं। पाठक यूपी में इन दिनों ब्राह्मण समाज में सर्वमान्य नेता की छवि बनाने में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पाठक और चौधरी के बीच यूपी में हालिया हुई राजनीतिक घटनाओं पर बात हुई। दरअसल, यूपी में ब्राह्मण विधायकों ने पार्टी लाइन से अलग बैठक की थी। इस पर पंकज चौधरी ने सख्त कार्रवाई की धमकी दी थी। इसके बाद शंकराचार्य विवाद और फिर यूजीसी के नए नियम। सियासी गलियारों में चर्चा है कि यूपी में ब्राह्मण समाज भाजपा से नाराज हैं। गोरखपुर में अपर नगर आयुक्त की कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे गोरखपुर में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार की कार का रविवार को एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में दो सांड आपस में लड़ रहे थे। उन्हें बचाने के चक्कर में कार डिवाडर से टकरा गई। सीट बेल्ट लगाने और एयर बैग खुलने के कारण ड्राइवर और अपर नगर आयुक्त हादसे में बाल-बाल बच गए। ड्राइवर और अपर नगर आयुक्त पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसा रविवार को शेर सिंह ढाबा के पास हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में जंगल में मिली महिला की लाश, पशुओं के चारा लाने गई थी सहारनपुर में एक महिला की लाश जंगल में मिली है। वह रविवार को जंगल में पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू की। घर से करीब एक किलोमीटर दूर तक उसकी डेडबॉडी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना थाना बेहट क्षेत्र के पूजने में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगापुर में योगी बोले- ब्रह्मोस ने अच्छे-अच्छे को कंपा दिया:महिला बोलीं- योगी है तो UP सुरक्षित है; 20 हजार को जॉब मिलेगी
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले- मैं भागूंगा नहीं, योगी ने कहा- लखनऊ की ब्रह्मोस ने कंपाया, 25 साल के कैप्टन की मौत; महिला डॉक्टर से बैडटच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment