Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, 60 लोग घायल, लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी

    3 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के 6 बजे एक लग्जरी बस अचानक पलट गई। इस हादसे में करीब 60 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। यह लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बस में सवार यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस कंडक्टर चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। यह घटना धनपतगंज क्षेत्र के माइल स्टोन 108 के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक असंतुलित हुई और देखते ही देखते सड़क पर पलट गई। आजमगढ़ निवासी खुशी और शिल्पा ने बताया कि बस ओवरलोड थी। यात्रा के दौरान एक बार बस का टायर भी पंचर हो गया था। माइल स्टोन 108 से पहले ही चालक ने गाड़ी खलासी को चलाने के लिए दे दी और खुद पीछे जाकर सो गया। कुछ दूरी पर बस तेज रफ्तार में आ गई, जिससे खलासी संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। पढ़ें पूरी खबर… आशुतोष महाराज को मिली AK-47 से मारने से धमकी, कहा- सीने में पीतल-पीतल भर दूंगा आशुतोष ब्रह्मचारी को पाकिस्तान के नंबरों से कॉल और वॉयस मैसेज भेजकर AK-47 से गोली मारने और बम से उड़ाने की गंभीर धमकी दी गईं है। धमकी देने वालों ने न सिर्फ शिकायतकर्ता और उनके सहयोगियों को निशाना बनाने की बात कही। साथ ही कहा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। फोन करने वाले खुद को आतंकवादी शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा बता रहे थे। दावा कर रहे थे कि उनके लोग भारत के कई जिलों में मौजूद हैं। धमकी देने वाले ने कहा- AK-47 से तेरी छाती में गोलियां भर देंगे। हमारे आदमी तुम्हारे जिलों में मौजूद हैं। तुझे कभी भी उड़ा देंगे। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने इस मामले को लेकर थाना कैंट में तहरीर दी है। पढ़ें पूरी खबर... झांसी में दवा का ओवरडोज खाकर गर्भवती ने जान दी: 2 साल पहले शादी हुई, मां बोली-बेटी की हत्या हुई झांसी में दवाइयों का ओवरडोज खाकर एक गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। उसकी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। वह 24 अप्रैल को ही अपने मायके से आई थी। अगले दिन उसने अत्याधिक मात्रा में आयरन समेत अन्य दवाएं खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है- बेटी किसी से बात करे तो पति शक करता था। उसे बेरहमी से पीटता था। इससे बेटी बहुत परेशान थी। मेरी बेटी को जबरन दवा खिलाई गई हैं। मजिस्ट्रेट ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला टहरौली थाना क्षेत्र के बमनुआ गांव का है।पूरी खबर पढ़ें जेई भर्ती में डिप्लोमा धारकों को ही मिलेगा मौका, लखनऊ HC से बीटेक डिग्री होल्डर्स की याचिका खारिज लखनऊ HC ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि यूपी के विभिन्न इंजीनियरिंग विभाग में JE पद पर केवल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही पात्र होंगे, जबकि डिग्री होल्डर्स को भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। उच्च न्यायालय की डिविजन बेंच ने विस्तृत सुनवाई के बाद डिग्री धारकों द्वारा दाखिल याचिका को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने माना कि संबंधित विभागों की सेवा नियमावली के अनुसार JE पद के लिए डिप्लोमा योग्यता ही निर्धारित है, इसलिए डिग्री होल्डर्स को शामिल करने का कोई आधार नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में PM मोदी का 54वां दौरा आज:6332 करोड़ के 163 प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाएंगे, बंगाली महिलाओं ने किया शंखनाद
    Next Article
    बागपत सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने योगेश धामा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रवि कुमार, बसपा से लीलू प्रमुख; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment