Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या, मामा के घर शादी में आया था आरोपी

    15 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में मंगलवार शाम एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक घर के सामने दुकान पर बैठा था। इसी दौरान प्रिंस ने चाकू से गले पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल शुभम को जिला अस्पताल लेकर भागे। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। आरोपी युवक मामा के घर शादी में शामिल होने आया था। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। मामला जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहा का है। पढ़ें पूरी खबर… संभल एसपी ने योगी को दिया शादी का कार्ड, माता-पिता के साथ पहुंचे संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) ने सीएम योगी को अपनी शादी का निमंत्रण दिया है। वह माता-पिता के साथ सोमवार को योगी से मिलने गोरखपुर पहुंचे। वहीं पर उन्होंने कार्ड दिया। केके विश्नोई के पिता सुजाना राम और मां गंगा देवी ने योगी से शादी में आने का आग्रह किया। केके विश्नोई बरेली में एसपी अंशिका वर्मा के साथ 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। अंशिका प्रयागराज की रहने वाली हैं। वह 2021 बैच की IPS हैं। जबकि केके बिश्नोई 2018 बैच के IPS हैं। शादी के सभी कार्यक्रम उनके गृह राज्य राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव में हल्दी और संगीत समारोह होगा। 29 मार्च को शादी होगी। 30 मार्च को जोधपुर के रिसॉर्ट में रिसेप्शन होगा। बिश्नोई और अंशिका वर्मा की पहली मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे, जबकि अंशिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस थीं। यहीं से दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में 25 हजार के इनामी का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी; साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा सहारनपुर में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की। एसपी देहात सागर जैन ने बताया- देर रात थाना पुलिस टीम चांद कॉलोनी मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक गांव मकबरा की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की। पढ़िए पूरी खबर सुप्रीम कोर्ट ने जौनपुर DM पर लगाया जुर्माना, आदेश के बाद भी सरकारी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवाया था सुप्रीम कोर्ट ने जौनपुर के जिलाधिकारी (DM) पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने जमीन से अवैध कब्जा हटाने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की है। मामला सदर तहसील के कंधरपुर गांव की 6 बीघा ग्राम सभा की जमीन से जुड़ा है। इस जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे का आरोप था। गांव के जयप्रकाश दुबे ने कई साल पहले प्रशासन से शिकायत की थी कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 2023 में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।पढ़ें पूरी खबर… बलिया में 15 साल के लड़के की हत्या, ईंट से सिर-चेहरा कूचा, घर से 100 मीटर दूर शव मिला बलिया में 15 साल के लड़के की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। घर से 100 मीटर दूर बगीचे में उसका शव पड़ा मिला। सिर और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। नाबालिग रविवार देर शाम घर से यह कहकर निकला था कि पास के गांव में बारात जा रहा है। रातभर जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने नाबालिग का शव देखा और परिवार को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिवार का आरोप है कि बेटे की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। पूरा मामला हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव का है। नाबालिग की पहचान रितेश के रूप में हुई है। पिता नंद जी यादव खेती-किसानी का काम करते हैं, जबकि मां सोनी देवी गृहिणी हैं। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में डकैती-गैंगरेप कांड में 14 साल बाद फैसला; बबलू मेवाती गैंग के 4 सदस्यों को उम्रकैद, लोकलाज के डर से चोरी में कराई थी FIR अलीगढ़ में 14 साल पहले हुए एक सनसनीखेज डकैती और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (SC-ST एक्ट) तोष कुमार शर्मा की अदालत ने कुख्यात बबलू मेवाती गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से आधी राशि पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। मामला 23 नवंबर 2012 की सुबह करीब 4 बजे सासनी गेट इलाके में हुई थी। एक अनुसूचित जाति का परिवार अपने घर में सो रहा था, तभी बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर से कीमती जेवरात और नकदी लूट ली। वहीं, बदमाशों ने नवविवाहिता के साथ गैंगरेप भी किया। पढ़िए पूरी खबर रक्षा मंत्रालय का अधिकारी बताकर युवती से रिलेशन बनाए; अब वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी वाराणसी में मैट्रोमोनियल साइट पर रक्षा मंत्रालय का अधिकारी बताकर युवती से रिलेशन बनाए। शादी की बात पर युवक मुकर गया। बोला- अगर कोई कार्रवाई मेरे खिलाफ की तो वीडियो वायरल कर दूंगा। युवती ने तहरीर देकर आरोपी युवक प्रणव ठाकुर पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर संभल में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद-दरगाह गिराई जाएगी, कोर्ट ने खाली कराने का आदेश दिया संभल में शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम और उनके भाई पर 2 बीघा सरकारी जमीन कब्जा कर उसपर मस्जिद-दरगाह और घर बनाने का आरोप है। कोर्ट ने जमीन को सरकारी घोषित करते हुए कब्जा हटाने का आदेश दिया है। इसका मतलब घर, मस्जिद-दरगाह तोड़ा जाएगा। शाही इमाम पर 7 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। इस जमीन की अनुमानित कीमत 6 करोड़ 94 लाख 19 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोप है कि शाही इमाम आफताब हुसैन पुत्र खुर्शीद हुसैन और उनके भाई मेहताब हुसैन ने इस जमीन पर पक्का घर, मस्जिद और दरगाह का निर्माण कराया। इस मामले में लेखपाल राहुल धारीवाल ने 24 जून 2025 को रिपोर्ट पेश किया था। जिसके बाद ग्राम सभा बनाम आफताब हुसैन के नाम से केस कर नोटिस जारी किया गया था। मामला पंवासा ब्लॉक के सैफ खां सराय गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सपाइयों ने फैलाए आलू, पुलिस बोली- किसान फॉर्च्यूनर से नहीं चलता आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल प्लाजा पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आलू के दामों को लेकर प्रदर्शन किया। गले में आलू की माला पहनकर प्रदर्शन करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा की लाइन नंबर नौ पर आलू फैला दिए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस से तकरार भी हुई। पुलिस ने कहाकि किसान फॉर्च्यूनर में नहीं चलते हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने टोल की लाइन नंबर नौ से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया और सड़क पर आलू के कट्टे फैला दिए। इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। पढ़ें पूरी खबर… आगरा की दीवानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस फोर्स और बम स्क्वायड मौके पर आगरा जिला कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में लिखा था कि पूरे कोर्ट परिसर को लंच के बाद बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एसएसएफ और बम निरोधक दस्ते ने सोमवार सुबह से ही कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पूरे कोर्ट परिसर की सघन चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग में कुछ नहीं मिला है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शंकराचार्य बोले- सच्चा हिंदू कल जरूर आएगा:योगी राज में भी जजिया कर देंगे, 26 शर्तों के साथ मिली परमिशन
    Next Article
    दरोगा ने पैर से रौंदे आलू, अखिलेश बोले- भाजपा दलाल:किसानों को मजदूर बनाना चाहती है; दाम गिरने से बर्बाद हो रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment