Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:विधानसभा के प्रमुख सचिव के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से अलग हुई हाईकोर्ट की बेंच, कहा- हम प्रदीप दुबे को जानते हैं

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ हाईकोर्ट की अवकाशकालीन (Vacation) बेंच ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे और अन्य के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने कहा कि वह प्रदीप दुबे को पहले से जानते हैं, इसलिए मामले की सुनवाई करना उचित नहीं होगा। मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं। सुनवाई शुरू होते ही दोनों न्यायाधीशों ने स्वयं को मामले से अलग करने का फैसला सुनाया। याचिका में विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत विभिन्न आरोपों को लेकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। अब यह मामला किसी दूसरी बेंच को सौंपा जाएगा। हाईकोर्ट प्रशासन जल्द ही नई बेंच का गठन कर मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय करेगा। आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी अरेस्ट; पाकिस्तानी गैंगस्टर के कहने पर महिला नेता की हत्या करने वाला था यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से मोहम्मद शेख नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। एटीएस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नेटवर्क भारत में युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए जोड़कर उन्हें कट्टरपंथी बना रहा है। युवाओं को पैसों का लालच और धार्मिक भावनाएं भड़काकर आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था। जांच के दौरान एटीएस ने इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल सर्विलांस के जरिए निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर निवासी मोहम्मद शेख की पहचान की। वह शहजाद भट्टी और उसके साथियों के संपर्क में था। व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़ा था। मोहम्मद शेख अपने साथियों और अन्य युवकों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा था। उसे शहजाद भट्टी के अलावा उसके सहयोगी अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी हैंडल कर रहे थे। मोहम्मद शेख को एक राजनीतिक दल की महिला नेता को धमकाने और उनकी हत्या करने का टारगेट दिया था। पढ़ें पूरी खबर… 3 जिलों के 5 अस्पतालों का चक्कर काटा, इलाज न मिला; 4 दिन की बच्ची ने तोड़ा दम हमीरपुर की चार दिन की नवजात बच्ची की इलाज के अभाव में मौत हो गई। बच्ची की सांस और आहार नली आपस में जुड़ी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि 28 मई को जन्म के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हमीरपुर से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। फिर लखनऊ के कई सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन कहीं भर्ती नहीं किया गया। पिता मनोज का कहना है कि तीन दिनों तक वह बच्ची को लेकर अस्पताल-दर-अस्पताल भटकते रहे, लेकिन इलाज नहीं मिला। रविवार आधी रात बच्ची ने घर पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। मनोज ने कहा कि उनकी बेटी तड़प-तड़प कर मर गई, ऐसी स्थिति किसी और परिवार के साथ न हो। परिजनों के मुताबिक, हैलट अस्पताल से बच्ची को पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया, जबकि केजीएमयू में वेंटिलेटर न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध न होने की जानकारी मिली और पीजीआई में छह महीने बाद इलाज संभव होने की बात कही गई। इलाज की उम्मीद टूटने और आर्थिक तंगी के चलते परिवार वापस हमीरपुर लौटने लगा। बच्ची के दादा इंद्रबाबू ने बताया कि पोती को बचाने में पूरी जमा-पूंजी खर्च हो गई और जेब में केवल 500 रुपये बचे थे। रास्ते में उन्होंने कहा था कि अब उनकी पोती को सिर्फ भगवान ही बचा सकता है, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गई। पढ़ें पूरी खबर... प्रताप सिंह बघेल माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक बने, अब बेसिक की जिम्मेदारी संभालेंगे अनिल भूषण चतुर्वेदी यूपी सरकार ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में अहम बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती दी है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रताप सिंह बघेल अब प्रभारी शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं। पहले वे बेसिक शिक्षा विभाग में प्रभारी शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात थे। अनिल भूषण चतुर्वेदी को प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक), लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक थे। दोनों अधिकारियों को तत्काल नई पोस्टिंग पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग दोनों ही सुधार, शिक्षक भर्ती और गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर लगातार सक्रिय हैं। एक दिन पहले ही थोक में बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षकों के तबादले हुए थे। कई को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आईपीएस अमित पाठक NSG में आईजी बनेंगे, केंद्र सरकार ने नियुक्ति आदेश जारी किया यूपी कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित पाठक को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने 1 जून को इसका आदेश जारी किया। जारी आदेश के मुताबिक, अमित पाठक की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में की गई है। उन्हें एनएसजी में मौजूद रिक्त पद पर तैनात किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से अमित पाठक को जल्द कार्यमुक्त करने को कहा है, ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। आदेश भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति धरने पर बैठे, कानपुर देहात में अंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी से नाराज थे यूपी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी कानपुर देहात कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास लगातार फैलाई जा रही गंदगी और अफसरों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद का आरोप है कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई गांव में लगभग 30 साल से स्थापित अंबेडकर प्रतिमा के पास हाल ही में एक व्यक्ति को जमीन का पट्टा दिया गया। इसके बाद से वहां लगातार गंदगी फैलाई जा रही है। इससे बाबा साहब का अपमान हो रहा है। पूर्व सासंद के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें अयोध्या में छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, वॉशरूम को लेकर हुआ था विवाद अयोध्या में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच पुश्तैनी मकान में बने वॉशरूम पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई राधेश्याम यादव (30) ने चारपाई के पाटे से छोटे भाई घनश्याम (24) पर हमला कर दिया। उसे वह तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आवाज सुनकर घनश्याम की पत्नी बचाव करने आई। तो राधेश्याम ने उसे भी मारा। महिला घायल होकर जमीन गिर पड़ी, तो आरोपी भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। महिला को इलाज के लिए भेजा। घनश्याम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना थाना कैंट इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई कार; दो भाइयों समेत तीन की मौत, पांच लोग घायल; बिहार से राजस्थान के चुरू जा रहे थे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो सगे भाई हैं। हादसे की सूचना के बाद यूपीडा टीम के साथ पुलिस पहुंची। गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। परिवार के लोग बिहार से राजस्थान एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में ड्राइवर के साथ 8 लोग सवार थे। अब जांच में सामने आया है कि रात में ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। कार आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सेल्टोस कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। आधी छत तक उखड़ गई। कार में मोहम्मद शोएब (चालक), परमिता कुमारी, राजीव कुमार, पूजा कुमारी, अयांश (8), शंकर कुमार, सुनील कुमार और प्रीति सवार थे। हादसे में शंकर और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रीति ने भी बाद में दम तोड़ दिया। हादसा रविवार रात पौने 2 बजे एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 36 के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़िए पूरी खबर हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाया, धर्मांतरण कर निकाह किया, युवती बोली- दिल्ली ले जाकर बेच दिया कानपुर के गुजैनी में एक युवती ने युवक पर नाम और धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी उसे दिल्ली ले गया और वहां बेच दिया। पीड़िता 2021 में नौबस्ता स्थित एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। तभी उसकी मुलाकात ऋषभ नाम बताने वाले एक युवक से हुई। युवक ने युवती को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और प्रेम संबंध बनाए थे। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की जांच डीसीपी साउथ को सौंपी गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि सभी आरोपों की पड़ताल के बाद साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में पालतू कुत्तों को जमीन पर पटककर मार डाला, CCTV खंगाल रही पुलिस आगरा में दो पालतू कुत्तों की हत्या कर दी गई। दोनों कुत्ते खाली प्लॉट में मृत मिले। जिनमें से एक के पैर रस्सी से बंधी थी। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कुछ अज्ञात लोगों पर कुत्तों को जमीन पर पटक-पटककर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले करीब दो सप्ताह से कुछ अज्ञात लोग कॉलोनी के आसपास घूमते दिखाई दे रहे थे। कुत्ते उन्हें देखकर भौंकते थे। उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृत कुत्तों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 2 मंत्रियों के बीच जंग शुरू:हुर्र...हट... डिप्टी SP ने दिखाया देसी अवतार; गुलाब अम्मा के सम्मान में माननीय सो गए
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- गोकशी की तो पीढ़ियां याद रखेंगी; एनकाउंटर के बाद पुलिस से मांगी सिगरेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment