Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- गोकशी की तो पीढ़ियां याद रखेंगी; एनकाउंटर के बाद पुलिस से मांगी सिगरेट

    14 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान के हत्यारोपी असद से जुड़ी है। प्रशासन ने उसके घर पर अवैध कब्जा का नोटिस चस्पा किया है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर सीएम योगी द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किए जाने को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- गाजियाबाद में असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, SDM ने नोटिस चिपकाया गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन ने घर पर नोटिस चिपकाया। 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया। उधर, असद का शव रविवार रात पोस्टमॉर्टम के बाद दफनाया गया। 28 मई को उसने सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 31 मई को एनकाउंटर हो गया। संगीत सोम बोले- जिहादी भूल गए सरकार किसकी। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी बोले- लड़के घर में झाड़ू-पोंछा लगाने लगे; टॉपर्स में लड़कियों की संख्या पर ली चुटकी लखनऊ में मेधावियों के सम्मान समारोह में बेटियों की संख्या अधिक होने पर सीएम योगी ने कहा- लगता है कि अब छात्र घर में झाड़ू-पोछा लगा रहे हैं। बिजनौर में उन्होंने कहा- दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं, जो नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो समझ लो वह गलती कर रहा है। गोहत्या पर कहा कि अगर किसी ने हिमाकत की तो पीढ़ियां याद रखेंगी। पूरी खबर पढ़ें 3- संभल में सोते वक्त पति पर तेजाब डालने वाली को उम्रकैद, आंखों की रोशनी गई थी संभल में पति की आंखों में तेजाब डालने वाली पत्नी को सोमवार को उम्रकैद की सजा हुई। कोर्ट ने 1.75 लाख का जुर्माना भी लगाया। करीब एक साल तक इसकी सुनवाई हुई। तेजाब के हमले से एक दिन पहले पत्नी ने पति को खाने में जहर देकर जान से मारने की कोशिश भी की थी। मामला 7 मार्च, 2025 का है। पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। पूरी खबर पढ़ें 4- झांसी में बरसात, संभल में आंधी से पेड़-पोल उखड़े; 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह झांसी और ललितपुर में तेज बारिश हुई। संभल में धूलभरी आंधी चली। 50 से ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। देवरिया में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। लखनऊ, आगरा समेत 25 से ज्यादा जिलों में बादल छाए रहे। धीरे-धीरे धूप निकल आई। हालांकि, हवा में नमी की वजह से गर्मी से राहत है। पूरी खबर पढ़ें 5- गोंडा में बेटे को कमर से बांधकर टॉवर पर चढ़ी रेप पीड़िता; DM के मनाने पर 6 घंटे बाद उतरी गोंडा में सोमवार को एक रेप पीड़ित महिला अपने 3 साल के बेटे को पीठ पर बांधकर 80 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसका आरोप था कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही। महिला के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अफसर पहुंचे। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद डीएम ने बात कर समझाया तो उतरी। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- प्रयागराज में संजय सिंह अफसरों पर भड़के, बोले- पेपर लीक पर चर्चा करना गुनाह नहीं प्रयागराज में आप सांसद संजय सिंह सोमवार को ADM सिटी सत्यम मिश्रा और DCP मनीष कुमार शांडिल्य पर भड़क उठे। वह सर्किट हाउस में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों से संवाद कर रहे थे। फोर्स लेकर अफसर कार्यक्रम रुकवाने पहुंचे तो कहा- क्या मैं व्यवस्था भंग कर रहा, जो रोकने आए हैं। सांसद मीडिया से बात करने पहुंचे तो बिजली काट दी गई। पूरी खबर पढ़ें 7- जालौन में उठक-बैठक करने वाले IAS पर भड़के विधायक, बोले- ऐसे SDM नहीं चाहिए जालौन में भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS रिंकू सिंह राही के विरोध में उतर आए हैं। कहा कि हमारे क्षेत्र में ऐसे SDM नहीं रहेंगे। रिंकू सिंह की पोस्टिंग के बाद से बाजार का माहौल खराब हो गया है। उनकी भाषा शैली ठीक नहीं है, जिससे व्यापारी वर्ग काफी नाराज है। दुकानों को बंद कराया जा रहा। 5 लाख रुपए तक चालान भरने की बात कही जा रही। पूरी खबर पढ़ें 8- ट्रैकिंग के दौरान सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता, सहारनपुर के रहने वाले हैं उत्तराखंड में ट्रैकिंग के दौरान सहारनपुर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का 4 दिन बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया है। वह गुजरात में LT (लार्सेन एंड टर्बो) में कार्यरत हैं। वह पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से लौटते समय लापता हो गए थे। 3 दोस्तों के साथ ट्रैकिंग के लिए गए थे। तीनों दोस्त सुरक्षित हैं, उनको खोजा जा रहा। परिवार नोएडा में रहता है। पूरी खबर पढ़ें 9- गाजियाबाद में 12-साल की बच्ची से 3 महीने तक रेप, प्रेग्नेंट होने पर पता चला गाजियाबाद में 12 साल की बच्ची को डरा-धमकाकर तीन महीने तक रेप करने वाले पड़ोसी को सोमवार तड़के एक एनकाउंटर में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बच्ची से रेप किए जाने का मामला तब खुला जब उसकी तबीयत बिगड़ी और डॉक्टर ने चेकअप किया। नाबालिग 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। परिजन ने पूछताछ की तो उसने पूरी आपबीती सुनाई। पिता ने थाने में FIR दर्ज कराई। पूरी खबर पढ़ें 10- आगरा में पिता बोले- विधायक ने सरकारी मदद बताकर चेक दिया; झूले से गिरकर बेटे की मौत आगरा में जिपलाइन से गिरकर हुई बेटे की मौत के मामले में परिवार ने 10 लाख रुपए का चेक लौटा दिया है। पिता बोले- विधायक ने मुझे 10 लाख रुपए चेक सरकारी सहायता कहकर दिया था। चेक पर कंपनी का नाम था। हमें रुपए नहीं चाहिए। जिम्मेदारों को सजा मिलनी चाहिए। बीते 24 मई को जिपलाइनिंग का हुक टूटने से बेटे की 45 फीट ऊंचे झूले से गिरने से मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें 11- कबड्‌डी प्लेयर की मां बोली- मेरी बेटी कभी जींस नहीं पहनी; 45 दिन बाद मिला था शव मेरठ में कबड्‌डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की मां ने पोस्टमॉर्टम हाउस में लाश देखकर कहा- ये मेरी बेटी की लाश नहीं है। वह कभी जींस नहीं पहनती थी। लाश मिली है, वह जींस पहने हुए है और उसके बाल लंबे हैं। रविवार को एक डेडबॉडी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, लाश अनुष्का की है। फास्टफूड दुकानदार ने 3600 रुपए के लिए की हत्या की थी। वह 15 अप्रैल से लापता थी। पूरी खबर पढ़ें 12- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई कार, 2 भाइयों समेत 3 की मौत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो भाई हैं। एक्सीडेंट के बाद गाड़ी का शीश तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। परिवार के लोग बिहार से राजस्थान लौट रहे थे। कार में ड्राइवर के साथ 8 लोग सवार थे। रात में ड्राइवर को झपकी आने लगी। तभी आगे चल रही कंटेनर से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें 13- प्रयागराज में भतीजे की कोर्ट मैरिज पर विवाद, पंचायत के बाद चाचा की हत्या प्रयागराज में भतीजे की कोर्ट मैरिज पर 12 दिन से चल रहे तनाव के बीच सोमवार को चाचा की हत्या कर दी गई। परिजन का आरोप है कि भतीजे के ससुर ने सोते समय सिर पर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। दरअसल, कोर्ट मैरिज के बाद दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। रविवार देर रात तक पंचायत चली जिसमें विवाद बढ़ गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- हिस्ट्रीशीटर बोला- साहब, बड़ी गोल्ड फ्लैक दे दो, मुजफ्फरनगर में पैर में गोली लगी मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में अरेस्ट एक हिस्ट्रीशीटर ने कहा- ‘साहब एक गोल्ड फ्लैक दे दो।’ दरअसल, पैर में गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर पड़े-पड़े ही उसने पुलिसवालों से सिगरेट की डिमांड कर दी। डिमांड पर एनकाउंटर के वक्त मौजूद पुलिसवाले हंस पड़े। एक ने कहा- देते हैं, अभी एक मिनट रुक जा बस। अब वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- सीएम योगी का कुशीनगर दौरा 2 जून को सीएम योगी कुशीनगर में 376.67 करोड़ रुपये लागत की 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:विधानसभा के प्रमुख सचिव के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से अलग हुई हाईकोर्ट की बेंच, कहा- हम प्रदीप दुबे को जानते हैं
    Next Article
    पिता नहीं उठा पाए कॉल…फिर फंदे पर लटकी मिली बेटी:झांसी में 15 महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोले- बेटी को मारकर लटकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment