Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिजनौर पहुंचे:राजनीतिक दलों से की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश, बीएलओ सम्मानित

    18 hours ago

    1

    0

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बुधवार को बिजनौर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित भी किया गया। बैठक में चांदपुर के विधायक स्वामी ओमवेश, नगीना के विधायक मनोज पारस, नहटौर के विधायक ओम कुमार तथा नजीबाबाद के विधायक तस्लीम अहमद उपस्थित रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से धीर सिंह, बसपा से मुहम्मद सिद्दीक़, समाजवादी पार्टी से अख़लाक़ उर्फ पप्पू और नेशनल कांग्रेस पार्टी से अनिल त्यागी सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मतदान केंद्रों की सुविधा और फॉर्म-6 के निस्तारण पर दिए निर्देश बैठक के दौरान विधायक तस्लीम अहमद, मनोज पारस और स्वामी ओमवेश ने मतदाताओं की सुविधा से संबंधित कई मांगें उठाईं। इनमें मतदाताओं को उनके नजदीकी मतदान केंद्रों पर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने और फॉर्म-6 के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग शामिल थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इन मांगों पर ध्यान देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और मतदान प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों में से कोई भी एक प्रस्तुत कर अपनी मैपिंग करा सकते हैं। एसआईआर का 95% कार्य राज्य स्तर पर पूरा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की अद्यतन सूची उपलब्ध है, जिसे कभी भी देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कार्य राज्य स्तर पर लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि बिजनौर जिले में 92 प्रतिशत से अधिक कार्य संपन्न किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ईएआरओ की बैठक में एसआईआर कार्य की समीक्षा इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ईएआरओ की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें एसआईआर कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी गंभीरता के साथ कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएं। उन्होंने जनपद में एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को भविष्य में भी इसी सजगता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए। मतदाता सूची शुद्धिकरण में बीएलओ की अहम भूमिका मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य में विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नोटिस सुनवाई केंद्रों पर फॉर्म-6 और मैपिंग कार्य के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन आवश्यकतानुसार कैंप आयोजित कर कार्य को सुगमता से संपन्न कराए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 23 लाख से अधिक मतदाता, 5.78 लाख को जारी किए गए नोटिस इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद की सभी विधानसभा सीटों में कुल 23,23,160 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 89,822 मतदाता नो-मैपिंग श्रेणी में और 4,88,247 मतदाता लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी श्रेणी में हैं। इस प्रकार कुल 5,78,069 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 100 प्रतिशत नोटिस जनरेट किए जा चुके हैं, जबकि 5,52,502 (95.58 प्रतिशत) नोटिस बीएलओ द्वारा मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 92.91 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई संबंधित निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा पूरी कर ली गई है। जनपद में नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया 15 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दयानंद इंटर कॉलेज में सुनवाई केंद्र का किया निरीक्षण मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी से संबंधित नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई के लिए दयानंद इंटर कॉलेज, बिजनौर में स्थापित केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बूथ संख्या 227 से 231 तक के केंद्रों का जायजा लिया और बीएलओ तथा सुपरवाइजरों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुनवाई केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण व्यवस्था और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में बीएलओ और सुपरवाइजरों से संवाद इसके बाद वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज, बिजनौर के ऑडिटोरियम में एसआईआर-2026 के संबंध में बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 बीएलओ, 8 सुपरवाइजर तथा एक-एक ईआरओ और एईआरओ को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र और नगीना काष्ठ कला से निर्मित घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएलओ और सुपरवाइजरों ने अपने अनुभव साझा किए, वहीं अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन का दिया निर्देश:कार्ययोजना अपलोड न होने और खराब प्रगति पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    कानपुर में गैस चूल्हा और सिलेंडर लेकर प्रदर्शन:कांग्रेस ने की सड़क पर जमकर नारेबाजी की, दाम बढने और कालाबजारी का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment