Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गैस चूल्हा और सिलेंडर लेकर प्रदर्शन:कांग्रेस ने की सड़क पर जमकर नारेबाजी की, दाम बढने और कालाबजारी का लगाया आरोप

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़े दाम और शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में महानगर कांग्रेस ने बुधवार को मेस्टन रोड पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हलवाई दुकानदारों के बीच सिलेंडर और खाली चूल्हे लेकर पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर में गैस सिलेंडरों की कमी के कारण आम जनता और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। कई जगह समय से सिलेंडर नहीं मिलने के कारण लंबी कतारें लग रही हैं और काला बाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। त्योहार पर गैस की किल्लत महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सहालग, रमजान और होली जैसे त्योहारों के समय गैस की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति सरकार की लापरवाही और अव्यवस्था को दर्शाती है। यदि जल्द ही गैस आपूर्ति व्यवस्था सामान्य नहीं की गई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से तत्काल गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में इकबाल अहमद, शंकर दत्त मिश्रा, विनोद अवस्थी, राम शंकर राय, राकेश साहू, चंद्रमणि मिश्रा, पद्म मोहन मिश्रा, रितेश यादव, जावेद उस्मानी, राज किशोर वर्मा, मुकेश कन्नौजिया, रामजी दुबे, नरेंद्र पाल, जितेंद्र ब्रह्म, अजय श्रीवास्तव ‘शीलू’, जितेंद्र गिरी, अकील कुरैशी, विनय पांडे, मार्शल, नरेश निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिजनौर पहुंचे:राजनीतिक दलों से की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश, बीएलओ सम्मानित
    Next Article
    फिरोजाबाद में टीईटी के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस:गांधी पार्क से जैन मंदिर तक नारेबाजी, सरकार के खिलाफ जताया रोष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment