Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के ऑलराउंडर का एक रन ₹15 लाख का पड़ा:IPL 2026 में नहीं चले खिलाड़ी, रिंकू सिंह और दीपक चाहर ने निराश किया

    9 hours ago

    1

    0

    आज (31 मई) इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन पूरा हो रहा है। इसमें यूपी के 10 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। प्रशांत वीर और रिंकू सिंह पर लोगों की निगाहें थीं। क्योंकि, ऑलराउंडर प्रशांत को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख और रिंकू को 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन, दोनों ही खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस खराब रही। प्रशांत का एक रन तो करीब 15 लाख रुपए का पड़ा। रिंकू का खेल भी ऐवरेज माना गया। इस IPL सीजन में यूपी के नए खिलाड़ियों में मोहसीन खान को छोड़ दें, तो बाकी का प्रदर्शन औसत रहा। पुराने खिलाड़ियों में 37 साल के भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल में पहुंचा दिया। एक-एक रन की कीमत 15 लाख रुपए अमेठी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गूजीपुर गांव है। यहीं प्रशांत वीर का घर है। 16 दिसंबर की सुबह तक उनको कोई नहीं जानता था। शाम होते-होते पूरा देश प्रशांत का नाम जान गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के प्रशांत को 14 करोड़ 20 लाख रुपए की भारी-भरकम बोली लगाकर खरीदा था। इसके साथ ही वे आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए। प्रशांत ने अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। 3 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ मैच में प्रशांत आखिर में उतरे। 7 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद रहे। अगले मैच में बंगलुरु के खिलाफ जब टीम मुश्किल में आई, तो प्रशांत ने मोर्चा संभाला और 29 गेंद पर 43 रन बनाए। यही इस IPL में उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। अगले तीन मैचों में 18,13 और फिर 11 रन बना सके। प्रशांत ऑलराउंडर हैं। मुंबई के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 ओवर में 25 रन दिए, कोई विकेट भी हासिल नहीं कर सके। इस IPL में प्रशांत ने कुल 67 गेंदे खेलीं और 91 रन बनाए। यानी उनका एक रन 15 लाख 60 हजार 439 रुपए का पड़ा। बल्ले से रन नहीं निकले, 8.40 करोड़ से 95 लाख तक रेट गिरा मेरठ के समीर रिजवी को 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा था। उस वक्त तक समीर रिजवी की कहीं कोई चर्चा नहीं थी। हालांकि, वे 8 मैच की 5 पारियों में सिर्फ 51 रन ही बना सके। यही कारण रहा कि चेन्नई ने उन्हें 2025 के सीजन से पहले रिलीज कर दिया। 2025 में समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स ने 95 लाख रुपए में अपनी टीम से जोड़ा था। सीजन के 5 मैचों में समीर ने 121 रन बनाए थे। टीम ने इस सीजन भी उन्हें अपने साथ जोड़े रखा। रिजवी ने शुरुआत के 2 मैचों में शानदार खेल दिखाया। पहले मैच में 47 गेंद पर 70 रन बनाए। दूसरे मैच में मुंबई के खिलाफ 51 गेंद पर 90 रन की जिताऊ पारी खेली। लगा कि इस साल समीर शानदार करने वाले हैं, लेकिन अगले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। फिर प्रदर्शन गिरता चला गया। समीर ने इस सीजन 11 मैच खेलकर 252 रन बनाए। इसमें 65% रन तो सिर्फ शुरुआत के 2 मैचों में ही थे। 22 साल के विप्रज निगम बारांबकी जिले से हैं। 2025 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में अपनी टीम से जोड़ा था। पहला मैच उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था। 15 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के मारकर 39 रन की शानदार पारी खेली थी। टीम को जीत दिला दी। डेब्यू के बाद हर तरफ विप्रज निगम की चर्चा शुरू हो गई थी। 2026 के लिए दिल्ली ने उन्हें 50 लाख में ही रिटेन कर लिया। विप्रज इस साल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 5 मैच में मौका मिला, सिर्फ 2 विकेट हासिल किए। गुजरात के खिलाफ 1 ओवर फेंका, 23 रन दिए। पंजाब के खिलाफ 2 ओवर किए, 24 रन दिए। कोलकाता के खिलाफ 2 ओवर फेंके, 34 रन दिए। 2 बार बल्लेबाजी का मौका मिला। एक बार 12 रन और दूसरी बार 3 रन पर नाबाद रहे। 4 करोड़ के मोहसिन ने 90% मैच में विकेट लिए संभल जिले के मोहसिन खान ने 2018 में यूपी की तरफ से लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया। 2018 और 2020 की नीलामी में मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें अपनी टीम से बेस प्राइज पर जोड़ लिया। लेकिन, एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मोहसिन को 20 लाख के बेस प्राइज पर ही टीम से जोड़ लिया। मोहसिन ने 9 मैच में 14 विकेट लेकर सबको चौंका दिया था। LSG ने 2024 में मोहसिन को 4 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा। 2025 में चोट के चलते मोहसिन खेल नहीं सके। 2026 में मोहसिन को LSG ने इसी कीमत पर रिटेन किया। इस साल 7 मैच में मोहसिन ने 11 विकेट लिए। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मोहसिन ने 23 रन देकर 5 विकेट झटके। मोहसिन पहले ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक पारी में 5 विकेट लिए। मोहसिन लगातार 140 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। फिटनेस के चलते थोड़ा पिछड़ जाते हैं। इसीलिए अभी तक किसी भी सीजन में पूरे मैच नहीं खेल सके हैं। 16 मैच में 46 चौके, 24 छक्के लगाए आगरा जिले के ध्रुव जुरेल को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 2025 में 14 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम से जोड़ा था। 2026 में भी उन्हें इसी कीमत पर रिटेन किया। ध्रुव राजस्थान की टीम के सबसे अहम खिलाड़ी रहे। उन्होंने इस सीजन में 16 मैच खेले और 154.65 की स्ट्राइक रेट के साथ 515 रन बनाए। 6 बार तो अर्द्धशतक लगा दिया। जुरेल ने इस साल 46 चौके और 24 छक्के लगाए। ध्रुव विकेट कीपिंग करते हैं। कई बार उन्हें टीम की फील्डिंग सेट करते हुए देखा गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए लंबे वक्त से खेल रहे अलीगढ़ के रिंकू सिंह का प्रदर्शन इस साल औसत रहा। 14 मैचों में रिंकू ने 295 रन बनाए। 2 अर्धशतक लगाए। 295 रन में रिंकू ने 27 चौके और 11 छक्के लगाए। शुरुआत के 6 मैचों तक कोलकाता को जीत नहीं मिली। इसके बाद अगले 7 मैच में 6 जीत गए, लेकिन ये नाकाफी साबित हुआ और टीम पॉइंट लेवल पर 7वें स्थान पर रही। रिंकू को KKR ने 13 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। मुंबई इंडियंस 14 मैच में 10 हार गई आगरा के दीपक चहर IPL में हमेशा से टीमों की पसंद रहे हैं। 2022 से 2024 के बीच चेन्नई के लिए खेला। तब 14 करोड़ रुपए मिलते थे। 2025 में उन्हें मुंबई ने 9 करोड़ 25 लाख रुपए की बोली लगाकर टीम से जोड़ लिया। 2026 में भी वह इसी कीमत पर मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ से खेले। इस साल दीपक 8 मैच में सिर्फ 8 विकेट ले सके। राजस्थान रायल्स के खिलाफ 1 ओवर में 22 रन दिए। पंजाब के खिलाफ 15 गेंद फेंकीं और 45 रन दिए। मुंबई की टीम इस सीजन 14 मैच में 10 हार गई। 9वें स्थान पर रही। कानपुर के कुलदीप यादव टीम इंडिया के शानदार स्पिनर हैं। दिल्ली की टीम ने कुलदीप को 2025 में 13 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा था। इस साल इसी कीमत पर रिटेन कर लिया। इस साल कुलदीप यादव ने 11 मैच खेले और सिर्फ 10 विकेट ले सके। 8 मैच में तो कुलदीप का प्रति ओवर औसत 10 रन के ऊपर था। कुलदीप टीम इंडिया के लिए 54 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें 95 विकेट लिए हैं और औसत 6.95 रहा है। भुवनेश्वर ने बेंगलुरु को फाइनल में पहुंचाया इस IPL सीजन में यूपी के दो दिग्गज गेंदबाजों ने ठीक गेंदबाजी की। बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने 15 मैच में 26 विकेट हासिल किए। 5 बार तो हैट्रिक लगाई। दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में महज 5 रन देकर ही 3 विकेट ले लिए। मुंबई के खिलाफ मैच में 4 विकेट लिए। भुवनेश्वर ने टीम के लिए शुरुआती विकेट हासिल किया। इसका फायदा यह हुआ कि टीम फाइनल में पहुंच गई। बेंगलुरु ने उन्हें पिछले साल 10 करोड़ 75 लाख रुपए में टीम से जोड़ा था। इस साल भी इसी कीमत पर रिटेन किया। अमरोहा के मोहम्मद शमी पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे थे। कीमत 10 करोड़ थी। 2026 के सीजन के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स ने इतने ही पैसे में अपनी टीम में ट्रांसफर करवा लिया। इस सीजन मोहम्मद शमी ने 13 मैच खेले, 12 विकेट हासिल किए। हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। यही उनका इस सीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। कह सकते हैं कि शमी का इस साल का प्रदर्शन ऐवरेज रहा। एक्स्पर्ट व्यू यूपी के नए खिलाड़ी भविष्य के लिए तैयार हो रहे वरिष्ठ खेल पत्रकार सूरज पांडेय कहते हैं- यूपी के नए खिलाड़ी खासकर प्रशांत वीर और मोहसिन खान, ये भविष्य के लिए तैयार हो रहे हैं। चेन्नई ने प्रशांत को रवींद्र जड़ेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। इस साल प्रदर्शन ठीक नहीं रहा, लेकिन आगे बेहतर करेंगे। मोहसिन खान चोट से परेशान हैं, वरना उनसे बेहतर गेंदबाज कोई नहीं है। वैभव सूर्यवंशी को इस सीजन 12 गेंद फेंकी और सिर्फ 2 रन दिए। जबकि वैभव इस वक्त सबसे खतरनाक बल्लेबाज है। समीर रिजवी, विप्रज निगम को लेकर सूरज कहते हैं- समीर ने पहले दो मैच अपने दम पर दिल्ली को जिताए। हालांकि, इसके बाद उनके प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आई है। विप्रज को दिल्ली ने मौका कम दिया। जबकि विप्रज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। जहां तक बात दीपक चहर और रिंकू सिंह की है, दोनों ने इस साल निराश किया। रिंकू सिंह को बार-बार मौके मिले, लेकिन वे फेल रहे। दीपक चहर का पिछले 3 IPL से प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ग्लैमर की दुनिया को 'राधे-राधे' क्यों कह रहे स्टार, क्या श्रीकृष्ण से ज्यादा राधा भक्ति बढ़ी कभी चमक-धमक वाली लाइटें, कैमरे का ग्लैमर और करोड़ों की फिल्म, सीरियल...। आज गले में तुलसी की माला, माथे पर तिलक और जुबां पर 'राधे-राधे'। ग्लैमर की दुनिया से ऊब चुके स्टार अब वृंदावन की कुंज गलियों में सुकून तलाश रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट; डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए CM बनेंगे; यूपी में पैरा एथलीट को साथी खिलाड़ी ने मार डाला
    Next Article
    यूपी के सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:60 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; 2 जून से बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी पड़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment