Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने घायल जीआरपी सिपाही से की मुलाकात:परिजनों को दी आर्थिक मदद, पत्नी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ देने की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जीआरपी में तैनात सिपाही आकाश सिंह (30) के दोनों पैर कटने के बाद उन्हें लखनऊ केजीएमयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आज गुरुवार को यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस नेताओं के साथ केजीएमयू पहुंचे। उन्होंने घायल सिपाही आकाश सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके पिता शमशेर सिंह से भी मिले है।मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस पार्टी की ओर से आकाश सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने सरकार से आकाश सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। अजय राय ने यह भी मांग की कि जीआरपी सिपाही आकाश सिंह को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें जल्द से जल्द लाभ मिल सके। उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए समुचित जांच कर ठोस कदम उठाने की बात कही, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। गोंडा रेलवे स्टेशन पर भाग रहे आरोपी को पकड़ते समय आरक्षी आकाश सिंह ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने दोनों पैर गंवा दिए। दरअसल, मंगलवार रात गोंडा जीआरपी पुलिस दीक्षा से भाग रहे आरोपी सुनील को पकड़ने के दौरान आकाश सिंह गोरखपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इसमें उनका एक पैर पूरी तरह कट गया, जबकि दूसरा पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पहले आईजी रेलवे ने भी तत्काल 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईंट-भट्टों के सर्वे पर हाईकोर्ट सख्त:रिपोर्ट न देने पर नगर निगम के अधिकारी तलब
    Next Article
    हाईकोर्ट ने पेट्रोल पंप आवंटन रद्द करना विधि विरुद्ध बताया:सिर्फ टाइपिंग गलती के आधार पर रद्द करने का आदेश निरस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment