Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 40 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर:सिद्धार्थनगर में सरकारी जमीन पर 9000 स्क्वायर फीट में बना था, सुबह 7 बजे 6 बुलडोजरों से गिराया

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के सिद्धार्थनगर में 40 साल पुराने मदरसे पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। ये मकतब मदरसा डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में सरकारी जमीन पर बना था। इसमें 400 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे प्रशासन के अफसर पांच थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। 6 बुलडोजरों से करीब 9000 स्क्वायर फीट में बने मदरसे पर बुलडोजर एक्शन शुरू किया। सरकारी अभिलेखों के अनुसार, गाटा संख्या-1028 और 1029 में ये भूमि खेल मैदान के नाम पर दर्ज है। 5 ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इस जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए 2022 में डुमरियागंज तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। सुनवाई के बाद 2023 में बेदखली का आदेश जारी कर दिया गया। तहसीलदार के आदेश के खिलाफ मकतब-मदरसे की तरफ से 2023 में अब्दुल सलाम ने डीएम कोर्ट में अपील कर दी। डीएम कोर्ट में करीब 3 साल तक केस चलता रहा। 14 अगस्त 2026 को डीएम ने तहसीलदार कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा और मदरसा पक्ष की अपील को खारिज कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। मौके की तस्वीरें देखिए खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चवन्नी के लिए भिड़ेंगे अखिलेश और जयंत:UP में फिर से भगवा लहराएंगी IAS मैडम, खतरे में विधायक दीदी की दावेदारी
    Next Article
    आन्जनेय के लिए केंद्र ने 7 बार नियम ढीले किए:क्या अब फिर मिलेगा एक्सटेंशन; सीनियर IAS को सरकार क्यों करती है इतना पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment