Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में बॉडी-वॉर्न कैमरे के बिना नहीं होगी विजिलेंस जांच:ऊर्जा राज्यमंत्री का निर्देश, बोले- जनता को परेशान करने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई

    1 day ago

    1

    0

    राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कहा है कि अब प्रदेश में बिजली चोरी या अन्य मामलों की विजिलेंस जांच बिना बॉडी-वॉर्न कैमरे के नहीं की जाएगी। जांच और छापेमारी के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और विवादों से बचा जा सके। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने रविवार को बरेली का दौरा किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत ऐसे कर्मचारी, जो भ्रष्टाचार और जनता को परेशान करते हैं उनके विरुद्ध कठोर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाए राज्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बिजली विभाग का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक राजस्व संग्रह करना होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इसके लिए आम उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। आम नागरिकों के कॉल का समय पर जवाब दिया जाए उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के फोन कॉल का समय पर जवाब दिया जाए। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी जनता की शिकायतों की अनदेखी करता है या फोन नहीं उठाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य मंत्री ने चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यप्रणाली ही विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या जनता के प्रति असंवेदनशीलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बेकाबू डंपर दुकान में घुसा, 2 युवक घायल:दुकान में सो रहे थे दोनों युवक, एक की हालत नाजुक; कई दुकानों को भी नुकसान
    Next Article
    हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन:सीने में दर्द होने के बाद मौत, गाजियाबाद से लेकर कई राज्यों तक बनाई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment