Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भाई को 4 बार सांप ने डसा:बहन को भी 2 बार काटा; पिता बोले- परिवार दहशत में, इलाज कराना मुश्किल

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बागपत में भाई-बहन को 6 बार सांप ने डसा। ऐसा दावा परिवार ने किया है। पिता का कहना है कि बेटी को एक हफ्ते में 2 बार, जबकि बेटे को 6 महीने में 4 बार सांप डस चुका है। उन्होंने कहा- 26 जुलाई को दोनों को एक ही दिन सांप ने डस लिया था। पहले सुबह बेटे को सांप ने काटा। हम लोग उसे अस्पताल ले गए। इलाज कराकर दोपहर में घर लौटे। इसी बीच, बेटी को भी सांप ने डस लिया। उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। पिता ने कहा- सांप के हमले से परिवार दहशत में है। हम बेहद गरीब हैं। बार-बार बच्चों का इलाज कराना मुश्किल हो गया है। मेरी सरकार से अपील है कि विशेषज्ञों की टीम भेजकर सांप को पकड़वाए। मामला जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर बिनौली गांव का है। इस मसले पर दैनिक भास्कर ने बिनौली सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता से बात की। उन्होंने बताया- भाई-बहन को जिस सांप ने काटा है, वह जहरीला नहीं है। जब भी दोनों को अस्पताल लाया गया, उन्हें एंटी-स्नेक वेनम (ASV) इंजेक्शन दिया गया। मां की मौत हो चुकी, परिवार में भाई-बहन और पिता पिता विनोद वाल्मीकि ने बताया- पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में बेटा राजा (26) और बेटी खुशी (16) हैं। बेटी 11वीं में पढ़ती है, जबकि बेटा राजा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। घर के बराबर में एक खाली और जर्जर मकान है। उसके पास ही एक तालाब है, जिसमें गंदगी भरी रहती है। आसपास झाड़ियां हैं। उन्होंने बताया कि जर्जर मकान और झाड़ियों में जहरीले सांप रहते हैं। वहीं से निकलकर सांप घर तक पहुंच जाते हैं। सांप अक्सर घरों में दिखाई देते हैं। आए दिन बिच्छू भी निकलते हैं। इससे मोहल्ले में डर का माहौल बना हुआ है। जब तक सांप नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक हमारा परिवार सुरक्षित नहीं है। सांप ने कब-कब डसा, बेटे ने बताया राजा ने बताया कि सबसे पहली बार फरवरी में मुझे सांप ने तब काटा था, जब मैं क्रिकेट खेलते समय झाड़ियों में गेंद ढूंढ़ रहा था। इसके बाद मई में भी एक बार सांप ने डसा। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद अब तक दो बार और सांप काट चुका है। एक बार बारिश का पानी घर में भर गया था, जिससे दो-तीन सांप घर में घुस आए थे। रात में टॉयलेट जाते समय सांप ने मेरे पैर के पंजे पर काट लिया। मुझे तुरंत समझ आ गया कि सांप ने डसा है। परसों तीसरी बार मैं घर की सीढ़ियों के पास रखी बाल्टी उठा रहा था, तभी सांप ने फिर हमला कर दिया। भाई बोला- बहन को हफ्ते में 2 बार सांप डस चुका राजा ने बताया कि बहन खुशी को पहली बार 22 जुलाई को सांप ने डसा था। उस समय वह घर में काम कर रही थी। तब उसका बागपत जिला अस्पताल में इलाज कराया गया था। 2 दिन पहले उसे दूसरी बार सांप ने काट लिया। ------------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- पतियों की हत्या करने वाली जेल में घास छील रहीं:सांप डसवाया तो किसी ने नीले ड्रम में भरा; मेरठ की 5 कातिल बीवियों की कहानी मेरठ जिला जेल में पति की हत्या करने के आरोप में 5 पत्नियां बंद हैं। किसी ने पति को सांप से डसवाकर मार डाला, तो किसी ने हत्या करके नीले ड्रम में भर दिया। सभी ने प्रेमी के साथ घर बसाने की चाहत में पति की हत्या की। ताजा मामला पति को सांप से डसवाकर मारने वाली दामिनी का है, जो 9 दिन पहले यहां लाई गई थी। पढ़िए, जेल में बंद इन पत्नियों की पूरी कहानी…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस सांसद बोले-छात्रों को लगी एक-एक लाठी का हिसाब लेंगे:पूछेंगे कि लाठियों पर कीले क्यों थीं; राम गोपाल ने कहा- कानून से पेपर लीक नहीं रुकेगा
    Next Article
    लखनऊ पहुंचे प्रदेशभर से सैकड़ों कोटेदार:अगस्त में राशन न बांटने की चेतावनी, विधानसभा घेरने से पहले पुलिस ने रोक लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment