Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भाजपा ने 98 जिला प्रभारी घोषित किए:विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनेंगे; पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बुलंदशहर की जिम्मेदारी

    18 hours ago

    1

    0

    यूपी में भाजपा ने अपने संगठनात्मक 98 जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम 7:30 बजे जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी। राजनाथ सिंह के बेटे और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ससंदीय क्षेत्र रायबरेली का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बुलंदशहर और एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी को कानपुर महानगर दक्षिण का प्रभारी बनाया गया है। वह भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। प्रांशु भाजपा के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री ब्रह्म दत्त द्विवेदी के भतीजे हैं। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन में इन जिला प्रभारियों की अहम भूमिका होगी। आगामी दिनों में पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए जाएंगे। सीएम योगी ने सभी नए जिला प्रभारियों को बधाई दी। क्षेत्रवार संगठनात्मक जिले और प्रभारियों को जानिए… नीरज सिंह पर रायबरेली में खींचतान कम कराने की जिम्मेदारी रायबरेली सांसद राहुल गांधी इन दिनों देश में युवाओं को जोड़ने के लिए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम कर रहे हैं। पार्टी ने उनके क्षेत्र में अपने युवा चेहरे नीरज सिंह को प्रभारी बनाया है। लखनऊ, रायबरेली सहित अवध के कई जिलों में नीरज सिंह के पास युवाओं की बड़ी टीम है। उधर, रायबरेली में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह और विधायक अदिति सिंह के बीच जबरदस्त खींचतान है। विधानसभा चुनाव में टकराव रोकने के लिए नीरज सिंह को वहां भेजा गया है। पूर्व पदाधिकारियों के अनुभव का लाभ मिलेगा नए पदाधिकारियों को नहीं मिला जिला प्रभारी का जिम्मा भाजपा ने विधानसभा चुनाव की गंभीरता को देखते हुए हाल ही में पहली बार प्रदेश पदाधिकारी बनाए गए कई नए चेहरों को जिला प्रभारी नहीं बनाया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चुनावी राजनीति का पर्याप्त अनुभव नहीं होने के कारण उन्हें जिला प्रभारी की जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रभारी का दायित्व अनुभवी नेताओं को ही सौंपा गया है। संगठनात्मक क्षेत्र में ही रखा प्रभार जिला प्रभारी सीधे पंकज चौधरी और धर्मपाल को करेंगे रिपोर्ट सभी नवनियुक्त जिला प्रभारी जिलों में प्रवास कर संगठनात्मक गतिविधियों, अभियान और चुनावी मुद्दे की रिपोर्ट सीधे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को करेंगे। लिहाजा उनका जिले में जिलाध्यक्ष से अधिक बड़ा राजनीतिक कद होगा। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… योगी बोले- मैं नौकरी देता जाऊंगा, वह गिनते जाएं, पहले चाचा-भतीजे नौकरियों पर डकैती डालते थे, आज उपदेश दे रहे सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ में अखिलेश और शिवपाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पहले नौकरियों में डकैती डालने के लिए चाचा-भतीजे की जोड़ी बेखौफ निकल पड़ती थी। आज उपदेश देने की भूमिका में हैं। 2027 के बाद ये लोग उपदेश भी नहीं दे पाएंगे। वे नोट कर लें कि अगले 6 महीने में एक लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा के लखनऊ जिला प्रभारी बने सौरभ मिश्रा:हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं; लखनऊ महानगर की कमान त्र्यंबक त्रिपाठी को
    Next Article
    कासगंज में जय श्रीराम बोलने पर भड़का टीचर:छात्रों को फटकारा, बोला- इतने देवी-देवता, संकट में कौन बचाएगा; बजरंग दल ने कॉलेज घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment