Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भाजपा ने क्या किया, ये घर-घर पहुंचकर बताएंगे:विनोद तावड़े बोले- हैट्रिक जरूरी; 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हुआ रोडमैप

    5 hours ago

    1

    0

    भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले घर-घर पहुंचेगी। 2017 के बाद यूपी कैसे बदल गई? अपराध कैसे कम हुए, डेवलपमेंट कितना हुआ, ये लोगों को बताया जाएगा। इंस्टाग्राम पर भी भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में हुए कामों के वीडियो बनाकर पोस्ट करेंगे। ये फैसला प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रांतीय कार्यालय में हुआ। उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा- गृहमंत्री अमित शाह ने जो रास्ता दिखाया है, सभी कार्यकर्ताओं को उस दिशा में पूरी शिद्दत से काम करना है। लखनऊ स्थित भाजपा के प्रांतीय कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक चल रही है। इसमें आने वाले दिनों में कौन से अभियान चलेंगे, संगठनात्मक संरचना में क्या बदलाव करने हैं? 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए विस्तृत रणनीति क्या होनी चाहिए? इस पर चर्चा चल रही है। अब सिलसिलेवार बैठक में शामिल होने वाले पदाधिकारियों की बात को पढ़िए… 'हम सरकार बनाएंगे', ये कोई अहंकार नहीं, कार्यकर्ताओं पर विश्वास है… भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा- लखनऊ में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में देश के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला। गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 'अंगद का पांव' बन चुकी है और वर्ष 2017 से लगातार मजबूती से टिकी हुई है। आने वाले 30 वर्षों तक इसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार का अहंकार या घमंड नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं का अटूट आत्मविश्वास है। मुख्य प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि भाजपा चुनाव देखकर काम करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि यह 365 दिन और 24 घंटे जनता के बीच सक्रिय रहने वाला संगठन है। पदाधिकारियों की बैठक में तय किए जा रहे अभियानों और कार्यक्रमों के जरिए पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी और प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। दूसरी ओर, बैठक के दौरान वरिष्ठ पार्टी नेता असीम अरुण ने भी आगामी चुनावी तैयारियों और नीतिगत फैसलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने समीक्षा बैठक के दौरान चुनावी रणनीति साझा की और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों पर भी चर्चा हुई है। असीम अरुण बोले- अखिलेश सिर्फ कुछ जातियों तक सीमित असीम अरुण ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के दौरान कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। इसी विकास रिपोर्ट कार्ड को लेकर भाजपा सम्मानित मतदाताओं के पास जाएगी और एनडीए को लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए असीम अरुण ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जातीय समीकरणों और दलित वोट बैंक पर केंद्रित राजनीति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के मूल मंत्र पर काम करती है। दो-तीन जातियों या धर्मों को साधकर चुनाव जीतने की सोच असंवैधानिक है, क्योंकि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने संविधान की रचना सर्वसमावेशी विकास के सिद्धांत पर की थी। कुल मिलाकर, इस बैठक के जरिए भाजपा ने साफ संदेश दे दिया है कि वह अपनी उपलब्धियों और मजबूत संगठन के बल पर 2027 की चुनावी जंग में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। ---- ये भी पढ़िए - शाह बोले-मुलायम ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, हमने राममंदिर बनवाया:UP में भाजपा सरकार अंगद का पैर, डिगेगा नहीं, VIDEO गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ के दौरे पर रहे। उन्होंने 1990 में अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाए जाने का मुद्दा उठाकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा, तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने सपा से सवाल किया कि रामभक्तों पर गोली चलवाने के बाद वह किस मुंह से सरकार बनाने की बात करती है। शाह ने कहा, “आपने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, हमने राम मंदिर बनवाया।” उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि जनता उनकी तीसरी पीढ़ी को भी माफ नहीं करेगी। VIDEO देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिश्वत मांगने वाले एसीएमओ का चार्ज छीना:सील अस्पताल को चलाने की डील कर रहे थे, डिप्टी सीएम ने दैनिक भास्कर स्टिंग का संज्ञान लिया
    Next Article
    बसपा प्रमुख मायावती ने 5 नवंबर को बुलाई बैठक:यूपी के पदाधिकारियों के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तय करेंगी रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment