Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा प्रमुख मायावती ने 5 नवंबर को बुलाई बैठक:यूपी के पदाधिकारियों के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तय करेंगी रणनीति

    5 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 5 नवंबर को यूपी के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद भी मौजूद रहेंगे। बैठक पार्टी कार्यालय में होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित जिलाध्यक्ष और मंडल कोआर्डिनेटर बुलाए गए हैं। इस बैठक में घोषित हो चुके विधानसभा प्रभारियों को नहीं बुलाया गया है। माना जा रहा है कि बैठक में पूरा फोकस यूपी विधानसभा 2027 के चुनाव पर होगा। बसपा की ओर से अब तक 100 के लगभग प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने नवंबर तक अधिकतर दावेदारों की लिस्ट फाइनल करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उसने एसएसआर में छूटे हुए मतदाताओं का नाम जुड़वाने का पिछली बैठक में निर्देश दिए थे, उसकी भी समीक्षा करेंगी। मायावती इस बैठक में 6 दिसंबर को डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में रैली या सभा के बारे में भी कोई निर्णय ले सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसपा प्रमुख चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए एक बड़ी रैली करना चाहती हैं। 26 नवंबर को चंद्रशेखर की लखनऊ के रमाबाई पार्क में है रैली आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ के रमाबाई पार्क में एक बड़ी रैली की तैयारी में हैं। चंद्रशेखर इस रैली में 5 लाख से अधिक की भीड़ जुटाकर मायावती के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। उनकी मंशा इस रैली के जरिए दलित मतदाताओं में ये संदेश देना है कि अब बसपा के टक्कर में आजाद समाज पार्टी भी एक मजबूत विकल्प बन चुकी है। मायावती पिछले दिनों चंद्रेशखर का नाम लेकर हमला कर चुकी है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि प्रदेश बैठक में इस पर भी चर्चा होगी और इसकी काट के लिए कोई रणनीति तय की जाएगी। 5 नवंबर की बैठक के बाद दिल्ली जा सकती हैं मायावती पार्टी सूत्रों की मानें तो बसपा प्रमुख इस बैठक के बाद दिल्ली जाएंगी। वहां सरकार की ओर से अलॉट घर का पजेशन लेना है। इसके अलावा वह अपनी छोटी बहन की बेटी की शादी में भी शामिल होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में भाजपा ने क्या किया, ये घर-घर पहुंचकर बताएंगे:विनोद तावड़े बोले- हैट्रिक जरूरी; 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हुआ रोडमैप
    Next Article
    कानपुर में किन्नरों ने हाईवे पर सिपाहियों को लात मारी:कपड़े उतारकर हंगामा किया, वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मी बोले-थाने से मदद नहीं मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment