Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी-लू को लेकर ब्रजेश पाठक का अलर्ट:अस्पतालों में बेड रिजर्व करने के निर्देश, अस्पतालों को किया अलर्ट

    13 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी और लू चलने की मौसम विभाग की चेतावनी के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों को गर्मी से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी मंडलीय, जिला, संयुक्त, शहरी एवं ग्रामीण चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और मेडिकल संस्थानों में अतिरिक्त बेड, जीवनरक्षक दवाइयों और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में व्यवस्थ दुरुस्त करने के निर्देश ब्रजेश पाठक ने कहा कि लू और तेज गर्मी से अचानक बीमार होने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए अस्पताल परिसरों में मरीजों और तीमारदारों के लिए पेयजल, छाया, पंखे, कूलर और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है। सभी CMO को किया अलर्ट स्वास्थ्य मंत्री ने उन जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं, जहां निजी मेडिकल कॉलेज या केंद्र सरकार के अस्पताल संचालित हैं। उन्हें संबंधित संस्थानों के साथ समन्वय बनाकर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था करने को कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी जिले में लू और गर्मी से प्रभावित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ती है, तो इसकी सूचना तत्काल शासन और राज्य मुख्यालय को भेजी जाए, ताकि समय रहते अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जा सके। लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम शुभेंदु PA हत्याकांड- वाराणसी से एक और आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर का रहने वाला है विनय राय; यूपी से अब तक 3 पकड़े गए
    Next Article
    इकरा हसन बोलीं- गोली मार दो या मुझे जेल भेजो:सहारनपुर में पुलिस से बहस; कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए थाने में बैठीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment