Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष की कार ट्रक से टकराई:कमर में गंभीर चोट, चल नहीं पा रहे; पत्नी-बेटी सुरक्षित, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी के ललितपुर में छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ हादसा हो गया। बुधवार दोपहर उनकी इनोवा कार हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। इससे किरण सिंह देव घायल हो गए। उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। किरण सिंह देव की कमर में गहरी चोट आई है। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। शुरुआती जांच में उनकी बॉडी में किसी फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है। हालत खतरे से बाहर है। किरण सिंह देव परिवार के साथ मध्य प्रदेश में छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। उनकी पत्नी और बेटी सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तालबेहट में जिस जगह हादसा हुआ, वह ललितपुर जिला मुख्यालय से करीब 44 किमी दूर है। दोपहर करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे-44 पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने में किरण सिंह देव के ड्राइवर ने कार को मोड़ा, तभी वह कंट्रोल खो बैठा और कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक चकनाचूर हो गया है। हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे रही होगी। हादसे की सूचना मिलते ही झांसी के डीएम गौरांग राठी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे हैं। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… विधायक बोले- हादसे में किरण सिंह देव की पत्नी और बेटी सुरक्षित बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बताया- किरण सिंह देव परिवार के साथ बुंदेलखंड घूमने आए थे। उन्होंने मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम, राजा राम मंदिर ओरछा और दतिया स्थित मां पीतांबरा के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान ललितपुर के तालबेहट के आगे उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय कार में उनकी पत्नी रीना सिंह देव और बेटी आयुषी भी मौजूद थीं। परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई। केवल किरण सिंह देव के कूल्हे में चोट है। काफिले की बाकी गाड़ियां सुरक्षित किरण देव के काफिले में पीछे चल रही अन्य सभी गाड़ियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार में मौजूद पीएसओ, पीए और ड्राइवर को हल्की और मामूली चोटें आई हैं। डॉक्टर बोले- किरण सिंह देव को अंदरूनी चोटें झांसी मेडिकल कॉलेज के CMS डॉ. सचिन माहुर ने बताया- छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष के शरीर में बाहरी चोट नहीं दिखी है। उनके पैर और कमर में अंदरूनी चोट है। सीटी स्कैन समेत अन्य जरूरी जांचें कराई जा रही हैं। हादसे में उनके साथ मौजूद अन्य किसी व्यक्ति को इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी। किरण सिंह देव के इलाज के लिए मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। चूंकि उनकी शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ मिला, इसलिए उन्हें तत्काल आवश्यक दवाएं और दर्द निवारक दवाएं दी गई हैं। जानकारी मिल रही है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को एयरलिफ्ट कर छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में प्लॉट धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार:₹4.41 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    जिला पंचायत अध्यक्ष का व्हाट्सएप हैक:अधिकारियों से 25 हजार रुपए मांगे, पुलिस से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment