Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में गैस किल्लत, बाराबंकी में जमकर चले लात-घूसे:लखनऊ में एजेंसी पर 400 मीटर लंबी लाइन; मोदीनगर में एजेंसी पर हंगामा

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट कम होता नहीं दिख रहा है। बुकिंग के बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में गैस की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। लोग कई गुना कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। बाराबंकी में गैस एजेंसी पर लाइन लगाए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लात-घूसे चले और गाली-गलौज की गई। मोदीनगर में लोगों ने सिलेंडर के लिए हंगााम किया। जैसे ही एजेंसी पर ट्रक पहुंचा लोग उस पर टूट पड़े। किसी तरह पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। उधर, कानपुर में डीएसओ ने छापेमारी कर 49 अवैध सिलेंडर और अन्य उपकरण जब्त किए।लखनऊ में ज्यादातर एजेंसियों पर गैस के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। राजधानी के गोमतीनगर विस्तार स्थित खरगापुर सब्जी मंडी की एक एजेंसी पर करीब 400 मीटर लंबी लाइन देखने को मिली। गैस संकट का असर रेस्टोरेंट और होटलों पर भी दिखने लगा है। खाने-पीने की कई आइटम्स की कीमतें बढ़ने लगी हैं। वहीं, गैस कंपनियां किसी भी तरह की किल्लत से इनकार कर रही हैं। उधर, सीएम योगी ने गैस और तेल की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गैस किल्लत को देखते हुए प्रदेश में 80 लाख लीटर केरोसिन तेल विकल्प के रूप में आवंटित किया गया है। विकल्प के रूप में बाजारों में इंडक्शन कुकटॉप/ चूल्हों की मांग भी बढ़ गई है। एजेंसियों पर पुलिस बल तैनाती के निर्देश देने के साथ कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। प्रदेश में कुल 4.26 करोड़ घरेलू LPG कनेक्शन हैं। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.87 करोड़ कनेक्शन शामिल हैं। यूपी में रोजाना औसतन 5 से 6 लाख सिलेंडरों की खपत होती है। 3 तस्वीरें देखिए- घरेलू गैस के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत, 15 घायल; तालिबान बोला- इसका जवाब देंगे
    Next Article
    कुलदीप यादव की शादी- धोनी, रिंकू सिंह मसूरी पहुंचे:युजवेंद्र चहल, कैलाश खेर भी शामिल; शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment