Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में गैस किल्लत, रात 2 बजे से लंबी लाइन:कानपुर में अचानक 3 गुना बुकिंग, रायबरेली में नोंकझोंक

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में रसोई गैस को लेकर हालात उलझते जा रहे हैं। कहीं एजेंसियों पर लंबी कतारें हैं, तो कहीं स्टॉक खत्म होने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सुबह होते ही शहर से लेकर गांव तक गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ जमा हो रही है। कई जगह लोग रात 2-3 बजे से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन फिर भी सिलेंडर मिलने की गारंटी नहीं है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और बुकिंग के हिसाब से होम डिलीवरी की जा रही है। कानपुर में अधिकारियों के मुताबिक इस बार अचानक बुकिंग में भारी उछाल आया है, जिससे दबाव बढ़ा है। आंकड़े बताते हैं कि 11 से 15 मार्च के बीच बुकिंग पिछले साल के मुकाबले करीब तीन गुना तक पहुंच गई। लेकिन डिलीवरी का आंकड़ा लगभग पहले जैसा ही है, जिससे सिस्टम पर बोझ साफ दिख रहा है। वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। गोंडा, देवरिया, रामपुर और रायबरेली जैसे जिलों में उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं केवाईसी की बाध्यता से लोग फंसे हैं, तो कहीं नई व्यवस्था के चलते एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है। कई जगह होम डिलीवरी बंद होने से लोगों को खुद एजेंसी तक जाना पड़ रहा है। स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि कुछ स्थानों पर विवाद और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए तैनात करना पड़ा है। सवाल यही है कि अगर आपूर्ति सामान्य है, तो फिर जमीनी स्तर पर इतनी अफरा-तफरी क्यों है? फिलहाल आम आदमी की रसोई गैस के इंतजार में अटकी हुई है। सिलेंडर से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीसीजी रिपोर्ट-अंतिम: यूएस में भारतवंशियों का कितना दमखम:सत्ता से दूर, अमेरिका के निचले सदन में 1%, सीनेट में कोई भारतवंशी नहीं
    Next Article
    भाजपा नेता की पत्नी बोली- अब हम कैसे रहेंगे:कहा- आगे बढ़ता देखकर लोग जलते थे, गांव में ही कई दुश्मन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment