Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, सड़कें तालाब बनीं:लखनऊ समेत 20 शहरों में बारिश, काशी के सभी 84 घाट डूबे

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून एक्टिव है। शनिवार सुबह से लखनऊ, संभल, बाराबंकी समेत 20 शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शामली-बरेली में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। बहराइच में 2 घंटे की बारिश से मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। लखनऊ में शुक्रवार को इस सीजन में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 56.4 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 15 अगस्त को 40.9 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने आज 66 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इधर, लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बाराबंकी-अयोध्या, गोंडा में घाघरा (सरयू), बदायूं-बलिया में गंगा, लखीमपुर में शारदा, प्रयागराज में टोंस, सोनभद्र में सोन और चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। करीब एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। वाराणसी के सभी 84 घाट गंगा में डूब गए हैं। अस्सी घाट पर जहां दुकानें लगती थीं, वहां नावें चल रही हैं। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है। नमो घाट भी जलमग्न हो गया। बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर मगरमच्छ आ गया। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी बाजार तक पहुंच गया। सड़कों पर नावें चल रही हैं। गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाएं पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं। रसूलाबाद से नागवासुकी मंदिर तक जाने वाली रिवर फ्रंट रोड डूब गई। गंगा का पानी 'लेटे हुए' हनुमान मंदिर कॉरिडोर तक पहुंच गया। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी से नम हवा लगातार उत्तर प्रदेश की ओर चल रही है। इसके असर से प्रदेश में मानसून एक्टिव है। 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा के नानकसर गुरुद्वारे में बेअदबी:जेल से छूटकर आया अपराधी घुसा, गुरु साहिब का रूमाला उतारा, पेंचकस मारकर 2 घायल किए
    Next Article
    यूपी में टैक्सी वालों की मनमानी पर लगेगी लगाम:पिकअप न करने पर 100 रुपए जुर्माना लगेगा, ड्राइवर्स का 5 लाख का बीमा होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment