Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मानसून 24 जून तक पहुंचेगा, 4 दिन लेट:10 दिन में प्रदेश को कवर कर लेगा; 20-25 दिनों में कमजोर पड़ जाएगा

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून 24 जून तक पहुंच सकता है। आने के बाद 10 दिनों में मानसून पूरे यूपी पर छा जाएगा। आमतौर पर 18-20 जून के बीच मानसून यूपी पहुंचता है। इस बार तय समय से 4 दिन लेट है। आसार ऐसे हैं कि 20 से 25 दिन में मानसून कमजोर भी पड़ जाएगा। 4 जून से यूपी में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से 7 जून तक आंधी-बारिश का मौसम बना रहेगा। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर होता जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। मानसून ने देश में 4 दिन की देरी से 4 मई को केरलम में एंट्री ली है। बुंदेलखंड से नहीं, पूर्वांचल से एंट्री लेगा मानसून मौसम विभाग का अनुमान है कि 2026 में मानसून पूर्व यूपी से एंट्री लेगा। ऐसा 2023 में भी हुआ था। इसके बाद 2 साल से मानसून बुंदेलखंड के रास्ते यूपी में एंट्री लेता आ रहा है। इसको समझिए- 2023- मानसून ने 24 जून को यूपी में बिहार के रास्ते पूर्वी यूपी और बलिया-देवरिया के क्षेत्रों से राज्य में प्रवेश किया था। 2024- मानसून का प्रवेश 25 जून को ललितपुर और झांसी के रास्ते से हुआ था, जिसने 30 जून तक पूरे राज्य को कवर कर लिया था। 2025- 18 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। शुरुआती बारिश सोनभद्र, झांसी और ललितपुर में दर्ज की गई। यह बुंदेलखंड का हिस्सा है। जून में पहले बारिश-आंधी फिर बढ़ेगी गर्मी राज्य में एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते जून में मौसम करवट लेता रहेगा। मौसम विभाग ने 5 और 6 जून को पूरे राज्य में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ने लगेगा। 7 से 9 जून के बीच पूरे यूपी में एक बार फिर तापमान बढ़ेगा। कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थितियां दोबारा लौट सकती हैं। अल-नीनो के असर से जून महीने में रुक-रुककर गर्म हवाएं चलने की आशंका है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम की स्थिति इस तरह रहेगी- 1- पश्चिमी यूपी आंधी-बारिश, फिर जून के अंत तक मानसून पहुंचेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सीधा असर पश्चिमी यूपी के जिलों पर ज्यादा है। मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर और अलीगढ़ जैसे जिलों में आंधी-तूफान और बिजली चमकने की सबसे ज्यादा आशंका है। हवाएं 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इस वजह से दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। 7 जून से तेज धूप और राजस्थान की तरफ से आने वाली सूखी हवाओं की वजह से तापमान फिर से 44°C से 47°C तक जा सकता है। मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और नोएडा जैसे जिलों में लू भी चलेगी। मध्य जून में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। मानसून सबसे लेट पश्चिमी यूपी में पहुंचेगा। जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई की शुरुआत में। 2- पूर्वी यूपी कम बारिश, उमस बढ़ेगी पूर्वी यूपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पूर्वांचल में थोड़ा धीमा रहेगा। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया और देवरिया जिलों में बादल छाए रहेंगे। सिर्फ कुछ इलाकों में ही हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक देखने को मिलेगी। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण यहां उमस काफी बढ़ सकती है। तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी, जिससे चिपचिपी गर्मी होगी। हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। पूर्वी यूपी में बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण मौसम पश्चिमी यूपी से थोड़ा अलग रहेगा। जून के दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और बलिया जैसे जिलों में उमस भरी गर्म हवाएं ज्यादा परेशान करेंगी। चूंकि पूर्वी यूपी में मानसून 24 से 29 जून के बीच पहुंच सकता है, इसलिए 22 जून के बाद यहां बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यूपी में 8% बारिश कम होगी सीनियर साइंटिस्ट अतुल सिंह बताते हैं- इस साल यूपी समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। आमतौर पर यूपी में जून से सितंबर के बीच करीब 820 से 840 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस साल 8% कम यानी लगभग 754 से 773 मिलीमीटर तक ही पानी बरसेगा। खेती-किसानी पर होगा असर, महंगाई बढ़ेगी यूपी में अल-नीनो की वजह से कम बारिश का सीधा असर राज्य की इकोनॉमी, खेती-किसानी और आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। धान जैसी फसलों के उत्पादन में 20% तक की कमी आ सकती है। जून-जुलाई में बारिश न होने से धान की रोपाई में देरी हो सकती है। रकबा भी घट सकता है। सिंचाई के लिए किसानों को ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ेगा। बिजली और डीजल का खर्च बढ़ने से खेती की लागत बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। उत्पादन घटने से अनाज, दालों और सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। बुंदेलखंड और दक्षिण-पश्चिमी यूपी के जिलों (जैसे झांसी, महोबा, ललितपुर, मथुरा) में सूखे की आशंका गहरा सकती है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… यूपी में इस साल सूखे के आसार, मानसून लेट हुआ, जून में हीटवेव चलेगी, बारिश के भरोसे रहे तो धान की खेती चौपट होगी यूपी में इस साल मानसून सीजन में बारिश कम होगी। वेस्ट यूपी के 10 जिलों में सूखे जैसे हालात बन सकते हैं। जबकि 60 जिलों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। वेस्ट यूपी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवात की वजह से जून के शुरुआती हफ्ते में बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित होगा:20 एकड़ में पार्क, म्यूजियम और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होंगी, VIDEO देखिए
    Next Article
    हाथ का कलावा काटकर फेंका, पूजा से रोका:यूपी में धर्मांतरण गिरोह के पर्दाफाश के लिए मजदूर बना रिपोर्टर, देखिए कैमरे पर ब्रेनवॉश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment