Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में नेपाल से बहकर आईं 3 लाशें:नारायणी नदी में आईं हजारों क्विंटल लकड़ियां; युवक को मिली 50 किलो वजनी मछली

    13 hours ago

    1

    0

    नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ के बाद लाशें बहकर यूपी आ रही हैं। महराजगंज जिले में SSB ने गुरुवार दोपहर गंडक नदी से 3 शवों को बाहर निकाला है। इनमें 2 महिलाएं हैं। किसी की पहचान नहीं हो पाई है। SSB इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से गंडक नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। अभी और शवों के आने की आशंका है। रेस्क्यू टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। उधर, कुशीनगर में नेपाल से नारायणी नदी में काफी मलबा आया है। खड्‌डा क्षेत्र में हनुमान ठोकर के पास एक युवक ने 50 किलो वजनी मछली पकड़ी। सैकड़ों क्विंटल लकड़ियां बहकर आई हैं। यूपी सरकार महराजगंज और कुशीनगर को हाई अलर्ट पर रखा है। दोनों जिले बिहार और नेपाल सीमा से सटे हैं। मुख्यमंत्री योगी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गोरखपुर एक युवक नेपाल में लापता है। परिजन उससे संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। इधर, यूपी में गुरुवार सुबह से अब तक मुरादाबाद-सीतापुर समेत 61 जिलों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 131.6 मिमी बारिश महोबा में रिकॉर्ड हुई। महोबा में काली पहाड़ी गांव के पास इंजीनियर अंकित त्रिपाठी की कार पानी के तेज बहाव में बह गई। अंकित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौग दौड़े। रस्सी की मदद से इंजीनियर को बचाया। 6 घंटे की बारिश से 200 से अधिक दुकानों में पानी घुस गया। बांदा में सड़कें तालाब बन गईं और घरों में 2-3 फीट तक पानी भर गया। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बदायूं में गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। नदी में कटान की चपेट में आकर एक मकान गंगा में समा गया। अब तक कुल 25 मकान नदी में समा चुके हैं। झांसी में सुकवा-ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है, जहां नहा रहा ललितपुर का एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। बाढ़-बारिश के चलते सुल्तानपुर, सीतापुर, ललितपुर, हरदोई और चित्रकूट में गुरुवार को स्कूल बंद रहे। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी के ऊपर सक्रिय मानसूनी हवाओं के असर से अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 2-3 दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज किन जिलों में बारिश हो सकती है, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनी की मौत:प्लेन में अचानक धमाका हुआ, फिर नीचे गिरा; दोनों बाहर नहीं निकल पाए
    Next Article
    एयर चीफ मार्शल बोले- बच्चे ही देश चलाएंगे:गोरखपुर में पत्नी के साथ पहुंचे, छात्रों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का एक्शन दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment