Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी मंत्री दानिश अंसारी का विपक्ष पर पलटवार:बोले- सपा समझ चुकी है कि 2027 में उनकी दाल नहीं गलने वाली

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को सरकार की नीति और नीयत दोनों पर भरोसा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद नंद प्रकरण और अखिलेश यादव के 100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ" वाले बयान पर मंत्री अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश समृद्धि और विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने जोर दिया कि समाज आज प्रदेश की उन्नति और विकास पर मिलकर चर्चा कर रहा है। मंत्री ने सपा के बयानों को उनकी हताशा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने लगातार समाजवादी पार्टी को अस्वीकार किया है, जिसका प्रमाण 2017 और 2022 सहित तमाम चुनावों में मिली हार है। अंसारी के अनुसार, जब सपा नेता जमीनी स्तर पर जाते हैं, तो उन्हें जनता से ठंडा रिएक्शन मिलता है। दानिश अंसारी ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी समझ चुकी है कि 2027 में उनकी दाल नहीं गलने वाली। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर सपा अपनी खीझ मिटाने का काम कर रही है। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूर्ण और प्रचंड बहुमत के साथ फिर से बनेगी। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के वाणिज्यिक विकास का जो काम शुरू किया है, उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। फर्जी एनकाउंटर, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे और शंकराचार्य प्रकरण जैसे विपक्ष के आरोपों पर अंसारी ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर करने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी हमेशा लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में भाजपा ने 5 मंडलों के अध्यक्ष घोषित किए:जिला प्रतिनिधि भी नियुक्त, रेवती मंडल अध्यक्ष बने भोला ओझा
    Next Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान:एक हफ्ते में 11,899 दुकानों पर छापे; 14 मुकदमे, 13 की गिरफ्तारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment