Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घरेलू सिलेंडर डिलीवरी अब OTP सत्यापन से होगी:कालाबाजारी रोकने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम के निर्देश

    12 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गैस वितरण में पारदर्शिता लाना और कालाबाजारी रोकना था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अब घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल ओटीपी सत्यापन के बाद सीधे उपभोक्ता के घर पर ही की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में नई रीफिल की बुकिंग पिछली बुकिंग के 26वें दिन, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 46वें दिन से शुरू होती है। बुकिंग के बाद उपभोक्ता को प्राप्त ओटीपी हॉकर को बताने पर ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिसने पहले बुकिंग कराई है, उसे प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को वाणिज्यिक सिलेंडर प्राथमिकता पर दिए जाएं। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को अपनी दुकानों पर सूचना बोर्ड लगाने का आदेश दिया। इन बोर्डों पर ओटीपी आधारित डिलीवरी व्यवस्था, बुकिंग नियम और डिलीवरी की समय सीमा स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं में कोई भ्रम न रहे। बिना ओटीपी मिलान के सिलेंडर का वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:4543 पदों के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल; STF करेगी निगरानी
    Next Article
    आजमगढ़ में गैस की आपूर्ति को लेकर डीएम की बैठक:ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्र में 25 दिन बाद होगी गैस की बुकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment