Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी सरकार नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करेगी:शिक्षा मंत्री बोले- 47 हजार पद खाली, लेकिन हमारे पास पर्याप्त शिक्षक-शिक्षामित्र

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के प्राइमरी स्कूलों में नौकरी की आस लगाए 20 से 25 लाख अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में मंगलवार को कहा, सरकार बेसिक शिक्षा परिषद में नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करेगी। मंत्री संदीप सिंह ने यह जवाब सपा विधायक अनिल प्रधान के सवाल पर लिखित में दिया। अनिल प्रधान ने पूछा था कि क्या सरकार बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती करेगी। मंत्री ने कहा, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक अध्यापक के 46944 पद खाली हैं। सरकार 2022 के बाद TET पास अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नए पद सृजित करने पर कोई विचार नहीं करेगी। परिषदीय विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक और शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। मंत्री का जवाब लिखित में पढ़िए… सपा विधायक ने कहा- यूपी के बच्चे दूसरे राज्यों में जा रहे सपा विधायक अनिल प्रधान ने मंगलवार को विधानसभा में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाया। कहा, मैंने जब भी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती का मुद्दा उठाया, हर बार मंत्री जी ने अनुपात-समानुपात बराबर होने की बात कह दी। 20 से 25 लाख युवा डीएलएड पास करके शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, यहां भर्ती नहीं निकल रही, इसलिए वह दूसरे राज्यों में भर्ती परीक्षा देने जा रहे हैं। अनिल प्रधान ने शिक्षा मंत्री से सवाल किया कि कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि जो टीचर TET पास नहीं हैं, उनके लिए TET पास करना अनिवार्य है। जबकि हमारे यहां बहुत सारे पुराने टीचर हैं। क्या इस विषय पर सरकार विधिक राय लेकर अध्यापकों को राहत दिलाने काम करेंगे या नहीं। इसके अलावा शिक्षा मित्र व अनुदेशक की सैलरी बढ़ाने काम करेंगे या नहीं? इसके अतिरिक्त नए शिक्षकों की भर्ती होगी या नहीं? खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया':गोरखपुर में लड़की ने दर्ज कराई FIR, बोली-सीट के बहाने केबिन में ले गया
    Next Article
    बैड टच करने वाले प्रिंसिपल को लोगों ने पीटा, VIDEO:रामपुर में गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में 2 घंटे किया हंगामा; पॉक्सो में अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment