Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:BSP विधायक के घर बाराती बनकर छापा मारा, सखियों ने पुलिसवालों को मारे लट्ठ, बाप को काटने वाला बोला- सॉरी, गलती हो गई

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर रेड को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर बरसाने में शुरू हुई लठ्‌ठमार होली से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आईटी रेड, बाराती बनकर पहुंचे अफसर बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर का छापा पड़ा। उनके लखनऊ, बलिया के आवास और सोनभद्र में कंपनी के दफ्तर पर आईटी के 50 से ज्यादा अफसर बाराती बनकर पहुंचे। परिसर घेर लिया। अंदर-बाहर जाने पर रोक लगा दी। समधी पूर्व विधायक राकेश सिंह को घर में जाने से रोका। मंत्री दिनेश प्रताप बोले- उन्हें कैंसर, कोई नेता बदला ले रहा। पूरी खबर पढ़ें 2- बरसाना में सखियों ने लट्‌ठ बरसाई, हुरियारों ने लट्‌ठ खाकर पैर छूए मथुरा के बरसाना में लट्ठमार होली खेली जा रही। राधा बनी सखियां कृष्ण रूपी हुरियारों पर जमकर लट्‌ठ बरसा रही हैं। मजा लेते हुए हुरियारे ढाल से बचाव कर रहे हैं। बरसाना की गलियां भक्तों से भरी पड़ी हैं। हर तरफ अबीर-गुलाल दिखाई दे रहा। सब ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूम रहे, होली के गीत गा रहे। नंदगांव से आए हुरियारे भगवान कृष्ण स्वरूप ध्वजा श्रीजी मंदिर ले गए। पूरी खबर पढ़ें 3- भाजपा के 200 मंडल अध्यक्षों का ऐलान; पंकज चौधरी बोले- डेढ़ दो सौ क्यों खर्च किए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ता मुलाकात करने के साथ ही कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए बायोडेटा भी दे रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी दावेदारी की है। गमछा पहनाने पर कार्यकर्ता से बोले-डेढ़ दो सौ क्यों खर्च किए, तुम्हारे काम आता। पार्टी के 200 मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए। 14 जिलाध्यक्षों की आज घोषणा हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें 4- कानपुर में PSIT कॉलेज में ACP ने छात्रों को दौड़ाकर पीटा; छात्र की मौत के बाद हंगामा कानपुर में PSIT कॉलेज में ACP ने दौड़ा-दौड़ाकर छात्रों को पीटा। पुलिस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए। दरअसल, सोमवार को कैंपस में निर्माण काम में लगी जेसीबी से टकरा कर BCA फाइनल ईयर के छात्र की मौत हो गई थी। इससे गुस्साएं करीब 3 हजार छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बवाल बढ़ा तो पुलिस पहुंची, लाठीचार्ज कर दी। पूरी खबर पढ़ें 5- लखनऊ में हत्यारोपी बेटा बोला- सॉरी गलती हो गई; बहन के साथ चिकन खाया लखनऊ में पैथोलॉजी मालिक पिता की हत्या का आरोपी बोला– सॉरी गलती हो गई। 21 साल के बेटे ने 20 फरवरी को हत्या की थी। हत्या के छठें दिन पन्नी में बंधी बॉडी का अंतिम संस्कार किया गया। भतीजे ने मुखाग्नि दी, मृतक के भाई रोते रहे। पिता घाट नहीं पहुंच सके। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद बेटे ने चाची से चिकन बनवाया और बहन के साथ लाश के पास बैठकर खाया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे रिंकू सिंह, पिता की तबीयत बिगड़ने पर अलीगढ़ लौटे थे 26 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में भारत-जिम्बाब्वे का मुकाबला होगा। रिंकू सिंह भी इसमें खेलेंगे। उनके कोच मसूद-उज-जफर अमीनी ने बताया कि रिंकू बुधवार शाम तक टीम के साथ जुड़ जाएंगे। मंगलवार को वह अचानक घर अलीगढ़ वापस आ गए थे। दरअसल, उनके पिता खानचंद सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं। उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी। पूरी खबर पढ़ें 7- शंकराचार्य बोले- हिंदू बताने वालों से हिंदुत्व को खतरा, कांग्रेस का समर्थन में हल्ला बोल शंकराचार्य बोले- ऐसे लोगों से खतरा है, जो हिंदू नहीं हैं, दिखावे के लिए ड्रेस पहनकर खुद को हिंदू बताते हैं। उधर, यौन शोषण मामले में FIR दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस 3 दिन से वाराणसी में डेरा डाले है। पुलिस शंकराचार्य से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है। शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदेशभर में हल्ला-बोल प्रदर्शन किया। कई जगह पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। पूरी खबर पढ़ें 8- अखिलेश बोले- डिप्टी सीएम किसी लायक नहीं, कुर्सी छोड़ दें कानपुर में अखिलेश यादव ने कहा- बटुक हमारे पूजनीय, चोटी पकड़कर अपमानित किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा था कि उन्हें महापाप पड़ेगा, लेकिन उनकी चलती नहीं। डिप्टी सीएम को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। इसी शहर के आसपास बुलडोजर चला था, ब्राह्मण मां-बेटी जल गए थे। तब भी डिप्टी सीएम ने सम्मान की बात की थी। अखिलेश अपनी बेटी के साथ एक शादी से पहुंचे थे। वहां से प्रसिद्ध 'मुन्ना समोसा' खाने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 9- CM पर हमले का मॉकड्रिल, लखनऊ में गोली चलाई- NSG ने 3 मिनट में रेस्क्यू किया लखनऊ में CM योगी पर हमला और इमरजेंसी में बचाने का मॉकड्रिल हुआ। मॉकड्रिल में सीन क्रिएट किया गया कि सीएम एक कार्यक्रम में शामिल हैं। तभी उन पर हमला हो गया। भीड़ में बैठे युवक ने फायर झोंक दिया। पलक झपकते ही CM की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने तुरंत उन्हें कवर कर लिया। उन्हें 3 मिनट में बचा लिया। फिर उनको सिक्योर करते हुए एयरपोर्ट पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें 10- गोरखपुर में सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को मार डाला, बोली- पति ज्यादा चाहते थे गोरखपुर में सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को मार डाला। आरोपी की एक महीने पहले शादी हुई थी। बोली- सौतेली बेटी पति ज्यादा चाहते थे। मासूम को पहले जमीन पर पटका, कुल्हाड़ी से हमला कर सिर धड़ से अलग कर दिया। कमरे में चारों तरफ खून फैल गया। दीवारें खून से रंग गईं। पति पहुंचा तो हत्यारोपी पत्नी भागने लगी। 1 किमी पीछा कर लोगों ने पकड़कर हाथ-पैर बांधे। पूरी खबर पढ़ें 11- मेरठ में युवक की कनपटी पर गोली मारी, बोला- है कोई माई का लाल बचाने वाला मेरठ में युवक की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए हमलावर ने युवक को दो गोलियां मारीं। पहली गोली मारने के बाद बाजार में चिल्लाकर कहा- है कोई माई का लाल जो इसे बचा ले। इसके बाद उसकी कनपटी पर दूसरी गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, युवक का हत्यारे की पत्नी से अफेयर था। उसकी पत्नी को भगाकर लाया था, लव मैरिज करने वाला था। पूरी खबर पढ़ें 12- योगी पहली बार जापान पहुंचे, कहा-लैंड ऑफ सनराइज को नमन करता CM योगी दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंच गए हैं। योगी का यह पहला जापान दौरा है। वहां एक बच्ची ने तिलक लगाकर योगी का स्वागत किया। भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उनके साथ फोटो खिंचवाई। कहा-लैंड ऑफ सनराइज को नमन करता हूं। राजधानी टोक्यो में 'यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो' में हिस्सा लिया। निवेशकों से बात की, यूपी में निवेश का न्योता दिया। पूरी खबर पढ़ें 13- अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाने वाले BSNL के GM-DGM नपे; सिंधिया बोले- ये शॉकिंग यूपी में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के डायरेक्टर विवेक बंजल के प्राइवेट दौरे के लिए शाही इंतजाम करने का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। दो बड़े अफसरों पर कार्रवाई हुई है। प्रयागराज बिजनेस एरिया के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर बृजेंद्र कुमार सिंह और DGM जागेश्वर वर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया है। बृजेंद्र को आंध्र प्रदेश और जागेश्वर वर्मा को दिल्ली भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- घर पर प्रिंटर से 500 के नोटों की छपाई, 50 लाख का लोन चुकाने का बनाए प्लान बुलंदशहर में तीन युवक घर पर कलर प्रिंटर लगाकर 500-500 के नोट प्रिंट कर रहे थे। ये युवक 50 लाख रुपए का लोन लेकर इन्हीं नोटों को जमा कर उसे चुकाने की प्लानिंग में थे। 500 के नोट घर से प्रिंट कर ये लोग बाजार में पहुंचे। एक दुकानदार को नोट दिया तो वह समझ गया। पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस घर पहुंची तो हैरान रह गई। घर से 500 के 24 नोट और 28 अधछपे नोट मिले। कैसा रहेगा कल का मौसम… 15- कुछ जिलों में बादल छाएंगे 26 फरवरी को यूपी मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ हिस्सों में बदलाव भी देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और मौसम बदल सकता है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यात्री को आया हार्ट अटैक...जवान ने बचाया, VIDEO:बरेली जंक्शन पर 3 बार CPR दिया, 90 सेकंड में लौट आईं सांसे
    Next Article
    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह अयोध्या पहुंचे:रामलाल के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की; बोले- श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment