Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:धीरेंद्र शास्त्री बोले- कृष्ण टेढ़े हैं; केशव से सवाल पर ब्राह्मण सम्मेलन में हंगामा; रेलवे अफसर का ऑफिस में शव मिला

    22 hours ago

    3

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़ा कहने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के माफी मांगने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर आगरा DRM ऑफिस में असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर का शव चैंबर में कुर्सी पर मिलने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, कहा था- तुम्हारे ठाकुरजी 3 जगह से टेढ़े भगवान श्रीकृष्ण को 3 जगह से टेढ़ा कहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने माफी मांगी है। श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कहा था कि तुम्हारे ठाकुर जी खड़े भी होते हैं तो 3 जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं। हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा। बयान पर मथुरा के संतों में गुस्सा था। पूरी खबर पढ़ें 2- आगरा में रेलवे अफसर का शव ऑफिस में मिला, मां बोलीं- सीनियर टॉर्चर करते थे आगरा DRM ऑफिस में 30 वर्षीय असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर अभिषेक सिंह का शव चैंबर में कुर्सी पर मिला। रविवार देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की थी। साथी चैंबर में पहुंचे तो मृत मिले। पास कुछ गोलियां पड़ी थीं। पत्नी ने अफसरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सोमवार को रेल कर्मचारियों ने DRM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी अधिकारियों को जेल भेजने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें 3- ब्राह्मण सम्मेलन में केशव को बोलने से टोका, कहा- UGC पर बोलिए, जवाब- चुप रहो प्रयागराज में प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में दो युवकों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को UGC पर बोलने के लिए टोक दिया। हाथ उठाकर कहा- केशवजी, UGC पर भी कुछ कहिए। इस पर केशव नाराज हो गए। बोले- चुप रहो, मैं सब कुछ बोलूंगा। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसी दौरान भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। रविवार को हुए सम्मेलन का वीडियो सोमवार को आया। पूरी खबर पढ़ें 4- आकाश आनंद बोले- डबल इंजन की सरकार तेल ज्यादा पीती, अखिलेश बी टीम सहारनपुर में बसपा नेता आकाश आनंद ने सपा को भाजपा की बी-टीम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज को टिकट दिया गया। अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी राजनीति की दिशा तय नहीं। भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि डबल इंजन सरकार ज्यादा तेल पीती है। 25 हजार सरकारी स्कूल बंद हुए, डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती अधूरी है। पूरी खबर पढ़ें 5- आजम की गिरफ्तारी पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, ED ने अरेस्ट किया था आजम खान की ईडी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने कहा- याचिका इसी हफ्ते लिस्ट हो सकती है। शनिवार को ईडी ने जेल से रिहा होते ही आजम को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- कुशीनगर में ट्रेलर और मारुति ईको वैन की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत हुई कुशीनगर में ट्रेलर और मारुति ईको वैन की आमने-सामने टक्कर में पिता और उनके दो बेटों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वैन में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग रिश्तेदार के तिलक समारोह से लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और 8 लोग अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से गेट काटकर सभी को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें 7- राम मंदिर की जांच वाली याचिका SC ने खारिज किया, कहा- सिविल कोर्ट जाइए सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की जमीन को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। सोमवार को कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह सिविल कोर्ट जाएं। याचिका में सवाल उठाया गया कि क्या मंदिर उसी जमीन पर बना है, जिसे 9 नवंबर 2019 के फैसले में ट्रस्ट को सौंपने का आदेश दिया गया था। जांच के लिए सर्वे, राजस्व और पुरातत्व विशेषज्ञों का स्वतंत्र आयोग बनाने की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें 8- सोम ने कहा- लूंगी वाला बाबा 25 साल कहीं नहीं जा रहा, राजभर बोले- राहुल विदेश गए संगीत सोम ने कहा-लिखकर रख लेना, लूंगी वाला बाबा 25 साल उत्तर प्रदेश से कहीं नहीं जा रहा। मुलायम सिंह अतीक के कुत्ते से हाथ मिलाते थे। उधर, अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के विवाद में मंत्री राजभर भी कूद पड़े। उन्होंने कहा- राहुल रैली करने के बाद थाईलैंड, वियतनाम या मंगोलिया निकल जाएंगे। अखिलेश को सीट बंटवारे के लिए स्वामी प्रसाद से डील करनी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें 9- मौलाना बोले- ये सरकार दोबारा आई तो हमारे घर जलाए जाएंगे, बुलडोजर चलेंगे इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी ने सीएम का नाम लिए बिना कहा कि किसी भी हाल में यह सरकार दोबारा नहीं बननी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे और बुलडोजर चलेंगे। मौलाना ने लखनऊ में दर्ज केस का जिक्र करते हुए कहा कि तब बिहार से फोन आने लगे थे कि अब उनकी कमर भी अब्दुल्लाह सलीम की तरह झुक जाएगी। जंतर-मंतर पर धरने की वजह से उनका मामला दब गया। पूरी खबर पढ़ें 10- योगी बोले- सपाई-कसाई घर में बैठ शोक मनाएं; महिला IAS ने त्रिशूल भेंट की गोंडा में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को यूपी के लिए श्राप बताते हुए कहा कि सपाई-कसाई दुर्गा पूजा का विरोध करते थे। इस बार मैंने कहा कि जो भी मूर्ति रखने की अनुमति मांगे उसको दी जाए, अगर किसी सपाई या कसाई को परेशानी है तो वह अपने घर में शोक मनाए। चेतावनी दी कि अब किसी ने दंगा किया तो ऐसा सबक सिखाएंगे, जिसे कई पीढ़ियां याद करेंगी। पूरी खबर पढ़ें 11- मेरठ में पति को सांप से डसवाने वाली रविता हाईकोर्ट पहुंची, सजा को चुनौती दी मेरठ में पति की हत्या कर उसे सांप से डसवाने के मामले में फांसी की सजा पाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की है। दोनों ने जिला कोर्ट के 16 अक्टूबर के फैसले को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है। इससे पहले नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने भी फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पूरी खबर पढ़ें 12- गाजियाबाद में होमवर्क नहीं करने पर प्रिंसिपल ने मारे थप्पड़, आंख से खून निकला गाजियाबाद में होमवर्क नहीं करने पर आठवीं के छात्र की प्रिंसिपल ने पिटाई कर दी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्र का सिर दीवार में लड़ाया और कई थप्पड़ मारे। उसके चेहरे पर निशान पड़ गए, उसे देखने-सुनने में दिक्कत हो रही। घर पहुंचकर छात्र ने मां को घटना बताई। मां उसे अस्पताल ले गई और रोते हुए उसका वीडियो बनाया। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पूरी खबर पढ़ें 13- लखीमपुर में डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, पत्नी की गर्दन कटकर अलग हुई लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में पत्नी, 2 साल के बेटे और छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की गर्दन कटकर अलग हो गई। हादसा सोमवार सुबह हुआ। परिवार दूसरी बहन से मिलने उसके गांव जा रहा था। मोरंग लदा डंपर बाइक को टक्कर मारने के बाद चारों को रौंदता चला गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, अचानक जी उठी 100 साल की दादी हाथरस में 100 साल की जमीला बेगम को मृत समझकर परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। रविवार को उनके निधन के बाद जनाजा उठाने के पहले नहलाया व अन्य संस्कार किए जा रहे थे। इसी बीच अचानक उनके शरीर में हरकत हुई। सांसें चलने लगीं। यह देखकर मौजूद परिजन और रिश्तेदार हैरान रह गए। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- बारिश का अलर्ट 3 नवम्बर को गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, मथुरा, कानपुर सहित 12 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के कारण 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली से पहले 50 क्विंटल मिठाई मिट्टी में दबाई:लखनऊ सहित प्रदेशभर में एक्शन, 22.50 लाख रुपए की खाने की चीजें जब्त
    Next Article
    तेंदुए के जबड़े से चाचा ने भतीजी को बचाया:लखीमपुर में आंगन से उठा ले गया था, 100 मीटर तक पीछा कर लाठी-डंडे से वार कर छुड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment