Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राहुल बोले- शादी में जरूर बुलाना, सांसद इकरा हसन को थाने में बैठाया, मां का हाथ लेकर कमिश्नर के पास पहुंचा

    16 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर सपा सांसद इकरा हसन की हिरासत को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. रायबरेली में राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान आने वाला है, एक्शन के बजाय मोदीजी विदेश चले गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 दिन के यूपी दौरे पर हैं। मंगलवार को रायबरेली में राहुल ने कहा- अब आर्थिक तूफान आने वाला है। पीएम मोदी ने अडाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूटकर गिरेगा। यूपी की जनता को शॉक लगेगा। एक्शन की बजाय पीएम कह रहे कि विदेश यात्रा पर मत जाइए, जबकि खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. इकरा हसन बोलीं- मुझे पुलिस ने हिरासत में लिया, महिला इंस्पेक्टर से कहा- हाथ मत लगा देना सहारनपुर में मंगलवार दोपहर कैराना से सपा सांसद इकरा हसन और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। महिला इंस्पेक्टर ने उन्हें थाने चलने के लिए कहा तो इकरा सख्त लहजे में बोलीं- मुझे हाथ मत लगा देना। इकरा का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। थाने में इंस्पेक्टर ने उन्हें पानी ऑफर किया तो सांसद ने कहा, मुझे आपका पानी नहीं पीना। पूरी खबर पढ़ें… 3. अखिलेश बोले- सड़क पर नमाज से क्या दिक्कत?, भाजपा असल मुद्दों से भटका रही अखिलेश यादव ने मंगलवार को सीएम योगी के नमाज वाले बयान पर पलटवार किया। वह मीडिया हाउस अमर उजाला के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। अखिलेश ने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने से क्या दिक्कत है? दरअसल, भाजपा मुद्दो सें भटका रही है। एक दिन पहले योगी ने कहा था कि यूपी में सड़क पर नमाज नहीं देंगे पढ़ने। संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में नमाज पढ़ें। पूरी खबर पढ़ें… 4. शुभेंदु PA हत्याकांड- गिरफ्तार शूटर की पवन सिंह के साथ फोटो, पहले भी जेल जा चुका पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में गिरफ्तार शूटर राजकुमार सिंह की भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ फोटो सामने आई है। इसमें राजकुमार ग्रीन टीशर्ट पहनकर पवन के साथ खड़ा नजर आ रहा। वह पहले भी मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। उस पर SC/ST एक्ट का केस भी चल रहा है। राजकुमार फिलहाल जमानत पर बाहर था। पूरी खबर पढ़ें… 5. यूपी में पेट्रोल पंप पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे लोग, मऊ-संतकबीर नगर में पुलिस तैनात यूपी में एक बार फिर पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें दिखने लगी हैं। गोरखपुर, बहराइच, महराजगंज, बस्ती, मऊ, देवरिया और संत कबीरनगर में कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। यहां लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं। महराजगंज में मुख्यालय के सिर्फ एक पंप पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। रात के वक्त लोग पंपों के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. यूपी में भीषण गर्मी, बर्फ की बोतल से लिपटा कोबरा, अयोध्या के घाटों पर सन्नाटा; 4 शहरों में स्कूल बंद यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म बांदा जिला रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में 46.8 डिग्री, झांसी में 45.7 डिग्री, हमीरपुर में 45.6 डिग्री और वाराणसी बीएचयू व बुलंदशहर में 45 डिग्री तापमान रहा। गर्मी के चलते काशी, आगरा, बांदा और चित्रकूट में 8वीं और 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. योगी ने छत्तीसगढ़ में शाह को शॉल ओढ़ाया, मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच मंगलवार को बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली। मौका छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का था। इसके शुरू होने से पहले सीएम योगी ने अमित शाह का पटका पहनाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे को नमस्कार किया। योगी ने ये तस्वीर अपने X पर भी शेयर की। पूरी खबर पढ़ें… 8. यूपी में 57 हजार प्रधानों का कार्यकाल खत्म होगा, यूपी कैबिनेट को प्रस्ताव भेजा गया यूपी की 57 हजार 695 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। लेकिन, पंचायत चुनाव कब होंगे? यह अभी तय नहीं है। ऐसे में पंचायतीराज विभाग ने प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद कामकाज संभालने के लिए प्रशासक की नियुक्ति या प्रशासनिक समिति के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। कुछ दिनों में इसे मंजूरी मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 9. डिप्टी सीएम ने भंडारे में पूडी-सब्जी बांटी, अखिलेश यादव ने बजरंगबली की आरती उतारी लखनऊ में ज्येष्ठ महीने का आज तीसरा बड़ा मंगल है। सुबह से ही मंदिरों में भारी भीड़ लगी रही। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हजरतगंज में बजरंगबली की आरती उतारी। इसके बाद भंडारे में प्रसाद बांटा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी भंडारा बांटा। लखनऊ में आज 1000 से ज्यादा भंडारे का आयोजन हुआ। करीब 330 लोगों ने नगर निगम में इसका रजिस्ट्रेशन कराया है। पूरी खबर पढ़ें… 10. कानपुर में मां का कटा हाथ लेकर कमिश्नर के पास पहुंचा जवान, बताया- मेरी मां के पेट में दर्द था कानपुर में ITBP जवान पुलिस कमिश्नर के पास अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पहुंचा। फफक कर रोते हुए बोला- साहब ये मेरी मां का कटा हाथ है। मैं तीन दिन से थाने, चौकी और एडीसीपी से लेकर डीसीपी ऑफिस के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा। मां को पेट में समस्या थी। गलत इलाज के चलते हाथ काला पड़ गया और काटना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें… 11. यूपी के नाबालिग का कश्मीर में धर्म परिवर्तन, नाम हमजा, मस्जिद में कलमा पढ़वाया बिजनौर के एक 17 साल के लड़के का जम्मू-कश्मीर में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। परिवार को इसकी जानकारी दो दिन पहले ही हुई। जब लड़के ने खुद फोन कर इस्लाम कबूल करने की बात बताई और तस्वीरें भेजीं। गांव वालों को सोशल मीडिया पर लड़के के धर्म परिवर्तन के वीडियो दिखे। जिसमें लड़का मस्जिद में कलमा पढ़ते दिखाई दिया। पूरी खबर पढ़ें… 12. रेप के आरोपी को पुलिस जीप से खींचने की कोशिश, प्रतापगढ़ में पीड़िता बोली- मुझे बेच दिया प्रतापगढ़ में रेप के आरोपी को पुलिस की जीप से खींचने की कोशिश की गई। पुलिस उसे मेडिकल के लिए ले गई थी। दरअसल, पीड़िता और उसकी मां के मुताबिक, लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर रेप किया गया। इसके बाद उसका अपहरण कर पहले अयोध्या फिर दिल्ली में बेच दिया गया। उसे ड्रग्स देकर कई आरोपियों ने गैंगरेप किया। पूरी खबर पढ़ें… 13. प्रयागराज में 8 साल की बच्ची की हत्या, चाचा ने अपनी मां के साथ मिलकर हंसिया से गला रेता प्रयागराज में नाबालिग चाचा ने अपनी मां के साथ मिलकर 8 साल की भतीजी की हत्या कर दी। उसका शव भूसे के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। आरोपियों ने हंसिया से पहले बच्ची का गला रेता। फिर उसके सीने और पेट में 8 वार किए। पुलिस ने आरोपी बच्ची की चचेरी दादी, दादा समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि, मुख्य आरोपी नाबालिग चाचा फरार है। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. फिरोजाबाद में महिला भाजपा पार्षद ने कराया मुंडन, रोते हुए बोलीं- 3 साल से परेशान हूं फिरोजाबाद में महिला भाजपा पार्षद ने नगर निगम के मेन गेट पर अपना मुंडन करा लिया। मुंडन करवाने के बाद भाजपा पार्षद रोते हुए बोलीं- 3 साल से परेशान हैं, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा। दरअसल, विकास कार्य और पानी की समस्या को लेकर भाजपा पार्षद उषा देवी ने करीब एक घंटे तक महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. राहुल गांधी अमेठी दौरे पर रहेंगे 20 मई को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगे। वो यहां गौरीगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताइवान की सड़कों पर भारत विरोधी पोस्टर लगे:चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार बोला- भारतीय मजदूरों को मत लाओ, वे अपराधी होते हैं
    Next Article
    सीएम शुभेंदु PA हत्याकांड- वाराणसी से एक और आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर का रहने वाला है विनय राय; यूपी से अब तक 3 पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment