Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले- IPS ने साजिश रची, राहुल विदेशी टट्टू के प्यादे- डिप्टी CM, पत्नी के सामने पति को 3 गोली मारीं

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के यूपी पुलिस पर लगाए आरोप को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर बरसाने में चल रही लड्डूमार होली से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट में याचिका लगाई, बोले- प्रयागराज में IPS अजय पाल साजिश रच रहे बच्चों से यौन शोषण मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उन्हें डर है कि प्रयागराज पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। मंगलवार को शंकराचार्य ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें… 2. डिप्टी सीएम पाठक बोले- राहुल विदेशी टट्टू के प्यादे, वो अराजकता पर उतरे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि राहुल विदेशी टटू के प्यादे बनकर रह गए हैं। उनका काम देश में अराजकता फैलाना, मां भारती को बदनाम करना है। राहुल अब अराजकता पर उतर आए है। राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन से चंदा लेने वाले लोग देश को क्या बताना चाहते हैं। राहुल का मतलब आर से रार, ह से हुड़दंग और ल से लफंगई होती है। पूरी खबर पढ़ें… 3. UP में 60 हजार एडेड शिक्षकों को 25 लाख ग्रेच्युटी मिलेगी, शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव भेजा माध्यमिक शिक्षा परिषद के 4512 सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत 60 हजार से ज्यादा टीचरों को 25 लाख रुपए ग्रेच्युटी मिलेगी। विभाग ने इसके लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के समय 25 लाख, जबकि सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को वर्तमान में 20 लाख रुपए ग्रेच्युटी मिलती है। 4. लखनऊ में पिता के टुकड़े करके नीले ड्रम में छिपाए, वजह- पापा डॉक्टर बनाना चाहते थे लखनऊ में वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक मानवेंद्र सिंह की उनके 21 साल के इकलौते बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता के शव को आरी से काटकर टुकड़े नीले ड्रम में भर दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पिता बेटे अक्षत को डॉक्टर बनाना चाहते थे। जबकि बेटा लखनऊ में होटल या रेस्टोरेंट खोलना चाहता था। इसको लेकर दोनों में विवाद था। पूरी खबर पढ़ें 5. बरसाना में दुल्हन की तरह सजीं सखियां, लड्डूमार होली में अबीर की मटकी लेकर पहुंचीं मथुरा के बरसाना में राधारानी (लाडलीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली जा रही है। मंगलवार दोपहर में सखियां दुल्हन की तरह सज कर सिर पर अबीर की मटकी-लड्डू लेकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं। सखियों ने नृत्य किया और फाग गीत गाए। नंदबाबा मंदिर में लड्डू लुटाए गए। बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव में करीब 100 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, ग्रेटर नोएडा में दौड़ाकर गर्दन पर चाकू बरसाए ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े 30 साल के ई-रिक्शा एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 3 हमलावरों ने उसे घर की गली में दौड़ा लिया। फिर घर के गेट के बाहर पत्नी के सामने 3 गोलियां मारीं। जब पत्नी बचाने दौड़ी, तो एक हमलावर ने उस पर भी पिस्टल तान दी। इसके बाद चाकू से गर्दन पर कई वार किए। जब मोहल्ले के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें… 7. लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरे दिन भी बवाल, नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने गए छात्र हिरासत में लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार लगातार तीसरे दिन भी बवाल जारी रहा। कैंपस में मुस्लिम छात्रों के नमाज पढ़ने के विरोध में आज दूसरा गुट हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को पकड़कर गाड़ी में ठूंस दिया। छात्रों का कहना है कि जब यहां नमाज पढ़ी गई, तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज हनुमान चालीसा पर कार्रवाई क्यों हो रही? पूरी खबर पढ़ें… 8. उमेश की पत्नी बोलीं- मेरा मामला पूजा पाल से अलग, पति की बरसी पर कहा- गुड्‌डू का हाल अतीक जैसा हो यूपी के प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड को आज तीन साल पूरे हो गए। पति की बरसी पर उनकी पत्नी जया पाल ने कहा- मेरा मामला पूजा पाल से बिल्कुल अलग है। मैंने संघर्षों में कभी लालच नहीं पाला। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटर 5 लाख के इनामी गुड्‌डू मुस्लिम को लेकर उन्होंने कहा कि उसका हाल भी अतीक जैसा होना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9. शहीद का शव देख मां बोलीं- चेहरा क्यों ढका है, अयोध्या में शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई अयोध्या में मंगलवार को सेना में सूबेदार रहे देवेश सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे बेटे को देखकर पिता फूट-फूटकर रोने लगे। मां ने कहा- चेहरा क्यों ढक रखा है। कफन हटा दो। बेटे का एक बार चेहरा दिखा दो। देवेश की लद्दाख में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें… 10. कार की टक्कर से ऑटो 3 बार पलटा, बिजनौर में लड़का 40 फीट घिसटा, एक की मौत बिजनौर में कार की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो सड़क पर 3 बार पलटते हुए बिजली के खंभे से टकराया। ऑटो के पीछे बैठा युवक उछलकर नीचे गिरा और करीब 40 फीट तक घिसटता चला गया। इसके बाद खड़ा हुआ और डर के मारे पीछे भागा। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हैं। सोमवार की घटना का सीसीटीवी मंगलवार को सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें… 11. सिंगर निशा ने एंकर पर लगाया अश्लील कमेंट का आरोप, गोरखपुर के लाइव शो में सैंडल मारा गोरखपुर में भोजपुरी सिंगर निशा ने एंकर पर लाइव शो में अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- एंकर स्टेज पर अश्लील शब्द बोलने लगा। मैं बर्दाश्त करती रही। लास्ट टाइम उसने ऐसा वर्ड बोल दिया कि मैं और वहां की पब्लिक बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने मुझसे पूछा- आपका रेट क्या है? निशा गुस्से में स्टेज पर आईं। लाइव शो में एंकर को सैंडल मारा। पूरी खबर पढ़ें… 12. बलरामपुर में लाइनमैन की पत्नी ने जेई को पीटा, बोली- पति को नौकरी से निकाला, बच्चे भूखे मर रहे बलरामपुर में बिजली विभाग के JE की लाइनमैन की पत्नी ने पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि JE ने उसके पति को नौकरी से निकाल दिया। उसके बच्चे भूख से मर रहे हैं। कई बार विभाग में गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- महिला को सूचना मिली कि अजीत कुमार सिंह ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठे हैं। तभी वह वहां पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ें… 13. बस्ती में डॉक्टर ने कार से कारोबारी को उड़ाया, मौत, स्पीड इतनी कि डंपर से भिड़ी तो 30 फीट बैक हुई बस्ती में डॉक्टर ने 100 की रफ्तार से कार चलाते हुए फर्नीचर कारोबारी को टक्कर मार दी। कारोबारी 10 फीट हवा में उछला और सामने खड़े डंपर से टकराकर हाईवे पर गिर पड़ा। स्पीड इतनी ज्यादा थी कि टकराने के बाद कार करीब 30 फीट पीछे जाकर रुकी। हादसे में घायल कारोबारी को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. कानपुर ACP आंनद ओझा बने 'हीरो', बोले- डकैत घोड़े पर नहीं, स्क्रीन से आएगा कानपुर के कलक्टरगंज एसीपी आनंद ओझा अपराधियों के खिलाफ जमकर मोर्चा संभाल रहे हैं। हाल ही में साइबर अपराधों पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म में उन्होंने एसीपी अंगद वर्मा का किरदार निभाया है। यह शॉर्ट फिल्म खुद यूपी पुलिस बनवा रही है। ACP कह रहे हैं कि अब डकैत घोड़े पर बैठ कर नहीं आते, स्क्रीन के पीछे से आते हैं। सबकुछ लेकर चले जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. ब्रज में से शुरू होगी लट्ठमार होली 25 फरवरी यानी कल बुधवार से ब्रज में लट्ठमार होली शुरू हो रही है। अगले 9 दिनों तक कान्हा की नगरी रंगों में डूबी नजर आएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरसाना में दुल्हन की तरह सजीं सखियां, लड्डूमार होली खेली:अबीर की मटकी-लड्डू लेकर पहुंचीं, जमकर डांस किया
    Next Article
    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा गाजियाबाद पहुंचे:यशोदा मेडिसिटी ICU कमांड सेंटर का उद्घाटन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment