Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यात्री ने TV शो देख प्लेन उड़ाना सीखा,क्रैश से बचाया:हमलावर पायलट से लड़ा, भारतीय को-पायलट की जान बचाई; नेतन्याहू-ट्रम्प ने की तारीफ

    14 hours ago

    1

    0

    दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में एक यात्री ने विमान को क्रैश से बचाने में मदद की। खास बात यह है कि उसने इमरजेंसी की स्थिति में प्लेन उड़ाना एक TV प्रोग्राम से सीखा था। यानिव हायून नाम के इस यात्री ने बताया कि कॉकपिट से चिल्लाने की आवाज सुनकर वह एक और साथी यात्री के साथ वहां पहुंचा। उसने देखा कि घायल पायलट दरवाजे के पास पड़ा था। इसके बाद वह हमलावर पायलट से भिड़ गया और उसे कंट्रोल से दूर खींच लिया। कुछ देर बाद विमान तेजी से एक तरफ झुकने लगा तो हायून दोबारा कॉकपिट में गया और कंट्रोल संभालकर विमान को सीधा करने की कोशिश की। बाद में पायलट ने फिर से विमान की कमान संभाली और फ्लाइट को सुरक्षित उतारा गया। इस घटना के बाद इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यात्री और भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ की। कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हुई लड़ाई फ्लाइट में यह घटना उस समय शुरू हुई, जब कॉकपिट में मौजूद ओमानी पायलट ने भारतीय को-पायलट कैप्टन स्मित मछार पर हमला कर दिया। हमले में मछार घायल हो गए। हमलावर ने इसके बाद दोनों पायलटों की सीट के बीच बैठकर विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख मछार ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इससे बाहर मौजूद यात्रियों को अंदर जाने का मौका मिला। बेहोश होने से पहले भारतीय पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोला यानिव हायून ने नेतन्याहू को बताया कि कैप्टन स्मित मछार ने बेहोश होने से ठीक पहले कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था। हायून के मुताबिक, जब वह कॉकपिट तक पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। हायून ने कहा कि इससे बाहर मौजूद यात्रियों को कॉकपिट के अंदर पहुंचने का रास्ता मिल गया और वे हमलावर को काबू कर सके। बाद में नेतन्याहू ने भी मछार की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मछार ने हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों और क्रू को अंदर आने का मौका दिया। हमलावर को काबू करने के बाद भी खतरा टला नहीं था हमलावर को काबू करने के बाद हायून को लगा कि अब स्थिति संभल जाएगी। लेकिन तभी विमान तेजी से एक तरफ झुकने लगा। उस समय कॉकपिट में विमान को संभालने के लिए तुरंत किसी की जरूरत थी। हायून दोबारा कॉकपिट में पहुंचा और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लिया। उसने कंट्रोल को पीछे की तरफ खींचना शुरू किया, जिससे विमान का संतुलन वापस आने लगा। चाकूबाजी से पहले दोनों पायलटों में हाथापाई हुई थी घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे शामिल थे। ज्यादातर इजराइली पैसेंजर्स थे। रिपोर्टों के मुताबिक, हमले से पहले दोनों पायलटों के बीच हाथापाई हुई थी। इसके बाद को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला किया। इस दौरान विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई से अचानक 17 हजार फीट नीचे आ गया। एक यात्री और क्रू मेंबर किसी तरह कॉकपिट तक पहुंचने में कामयाब हुए। इसके बाद दूसरे क्रू मेंबर भी कॉकपिट में पहुंचे और विमान की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि यात्री और क्रू मेंबर फ्लाईदुबई के कॉकपिट में कैसे घुसे, क्योंकि कॉकपिट के दरवाजे जबरन खोलने की कोशिशों को रोकने के लिए मजबूत बनाए जाते हैं। आमतौर पर उड़ान के दौरान कॉकपिट का दरवाजा सुरक्षा कारणों से लॉक रहता है। 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद यह विमान सुरक्षा का नियम बन गया। 10 पॉइंट्स में जानिए विमान में क्या-क्या हुआ ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश: पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान; फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के पास दुनिया की सबसे ज्यादा स्पीड वाली हाइपरसोनिक मिसाइल
    Next Article
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, 9 मौतें:मरने वालों में महिलाएं-बच्चे भी शामिल, 7 दिन पहले पाकिस्तान ने 10 जगह हमले किए थे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment