Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और उनके साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इस गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और उनके साथियों की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और आम जनता के मुद्दों पर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी आवाज दबाने के लिए यह कार्रवाई की है। उन्होंने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन में शामिल अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी नागरिकों को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर उठ रही आवाजों को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता छोटे खान ने भी गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों के तहत हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, जिसे दबाया नहीं जाना चाहिए। ये रहे मौजूद इस प्रदर्शन में सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब चंद्र पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधाकर, रामनाथ दुबे, रमेश प्रजापति, पप्पू जनार्दन पाठक, कपिल कुमार सोनकर, इश्तियाक अंसारी, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, संजय पांडेय, रितेश मिश्रा, संतोष यादव, शिवशंकर पांडेय, दिलीप मौर्य, इमरान खान, रोशन अली अंसारी, नरेश चौधरी, प्रमोद पटेल, डिंपू यादव, राजू भारती, श्यामनाथ राजभर, काशीनाथ राजभर, बुझारत राजभर, संतोष पटेल, सिद्धनाथ राजभर सहित कई अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 12वीं मंजिल से कूदकर व्यापारी ने किया सुसाइड:बीमारी से चल रहे थे परेशान, कैथल से अपने भाई और पिता से आए थे मिलने
    Next Article
    ग्राम सभाओं की रिक्त भूमि SC/ST परिवारों को मिलेगी:नीरज गौतम की पहल पर सीएम ने दिए आवंटन के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment