Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 12वीं मंजिल से कूदकर व्यापारी ने किया सुसाइड:बीमारी से चल रहे थे परेशान, कैथल से अपने भाई और पिता से आए थे मिलने

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी की 12वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर एक किराना व्यापारी ने गुरुवार दोपहर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत मिलने से इनकार किया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बीमारी का इलाज कराने आए थे नोएडा हरियाणा कैथल के रहने वाले नरेंद्र शर्मा (42) किराना व्यापारी थे। वह पत्नी और बेटी के साथ कैथल में रह रहे थे। बुधवार को वह सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकवाना सोसायटी में रहने वाली अपने भाई और पिता के यहां आए थे। काफी दिनों से लिवर संबंधी समस्या के चलते परेशान थे। गांव में तबियत ठीक नहीं होने के कारण बेहतर उपचार के लिए नोएडा आए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया नरेंद्र ने गुरुवार दोपहर फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। परिजन नरेंद्र को सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को आशंका है कि बीमारी के कारण नरेंद्र ने सुसाइड किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में खाद्य विभाग की छापेमारी, चिप्स जब्त, तेल सीज:रमजान-होली से पहले मिलावटी सामान पर शिकंजा, करमचन्द्र गुटके के नमूने भरे
    Next Article
    यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment