Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यादव टीचर धमका रहा, सरकार आने दो अनुशासन सिखा दूंगा':छात्र टॉपर बना तो खूब रोए प्रिंसिपल, कहा- 5 टीचर स्कूल को बदनाम कर रहे

    2 hours ago

    1

    0

    ‘मैंने संकल्प लिया था कि जो बच्चा प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में आएगा उसे मैं अपने वेतन से एक लाख रुपए का पुरस्कार दूंगा। आज सूर्यदीप पूरे प्रदेश में सूर्य बनकर उभरा है। मेरे लिए ये बेहद भावुक है। बहुत बाधाएं थीं। यहां के कुछ शिक्षकों ने जिस तरह से माहौल बिगाड़ा। जिस तरह से बाधा तैयार कर रहे थे। यादव शिक्षक कहता था सरकार बदलेगी तो प्रिंसिपल को अनुशासन सिखा देंगे। आज सूर्यदीप ने मुख्यमंत्री के सपने को साकार किया है।’ ये कहना है वाराणसी के राजकीय पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव का। यहां के 10वीं के स्टूडेंट सूर्यदीप प्रजापति ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। मेरिट में स्टूडेंट का नाम आने पर रो पड़े प्रिंसिपल UP बोर्ड (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) ने 23 अप्रैल को इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किया। वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के सूर्यदीप प्रजापति ने जिला टॉप किया है। रिजल्ट आते ही प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव भावुक हो गए। बगल में टॉपर सूर्यदीप अपने पैरेंट्स के साथ खड़ा था। प्रिंसिपल ने पहला कॉल जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को किया। कॉल करते ही वह फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा, सर इस कॉलेज ने इतिहास बना दिया। सर, आप आ जाइए कॉलेज प्लीज। हमनें माता जी प्रार्थना किया था। प्रिंसिपल अपने संघर्षों की बात बताते हुए फोन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। प्रिंसिपल ने कहा, सर… ‘पांच शिक्षक इस पूरे विद्यालय को बर्बाद कर रहे हैं। काम नहीं करने दे रहे हैं। मैं खुद मुख्यमंत्री को बताऊंगा। सर आज हमारे बच्चे ने इतिहास बना दिया। 2 साल से हम इस कॉलेज के छात्रों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन यहां के पांच शिक्षक ऐसे हैं जो हमें धमकी दे रहे हैं। यहां यादव टीचर धमकी दिया है कि सरकार आने दो अनुशासन सिखा दूंगा तुम्हें। सर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, यह कभी क्लास में बच्चों को पढ़ाने नहीं जाते, हमने क्लास में भेजना शुरू किया तो मेरी शिकायत कराते हैं।’ जिलाधिकारी ने पूरी बात सुनी और जल्द ही स्कूल आने का आश्वासन दिया। प्रिंसिपल की यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। IGRS पर लगातार शिकायत कराई जा रही प्रिंसिपल सुमीत श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा, मैं यहां छात्रों के हित के लिए सुबह से देर शाम तक स्कूल में मौजूद रहता हूं। आज रिजल्ट बेहतर आए इसलिए मैं सुबह चार बजे ही उठ गया था। मुझे यकीन था कि मेरा छात्र सूर्यदीप टॉप करेगा। सुबह कॉलेज पहुंचा तो पता चला कि मेरी शिकायत IGRS (शिकायत पोर्टल) पर कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि प्रिंसिपल तानाशाही कर रहे हैं और स्कूल बर्बाद कर रहे हैं। इसी बात से प्रिंसिपल आहत थे, क्योंकि वह लगातार स्कूल व छात्रहित में यहां काम कर रहे हैं। शाम चार बजे परीक्षा परिणाम आया तो उनके कॉलेज के छात्र ने पूरे प्रदेश में छठवां स्थान हासिल कर इतिहास बना दिया। बस इसके बाद प्रिंसिपल भावुक हो गए और सीधे DM और DIOS को काल कर अपनी बात बताई। टॉपर को अपनी वेतन से एक लाख रुपए देंगे प्रिंसिपल परीक्षा के समय ही क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल सुमीत श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं से यह वायदा किया था कि जो भी छात्र प्रदेश की टाप-10 में आएंगे उन्हें वह अपने वेतन से एक लाख रुपए इनाम देंगे। परीक्षाफल आते ही उन्होंने अपना वादा दोहराते हुए कहा, टॉपर सूर्यदीप को एक लाख रुपए का चेक देंगे। सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भावुक होने का कारण यह था कि वह इसी दिन का सपना पिछले दो सालों से देख रहे थे। यूपी बोर्ड की परीक्षा में दशकों बाद किसी सरकारी कॉलेज के छात्र ने प्रदेश की टाप-10 की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। ‘जब मैं पहली बार सूर्यदीप से मिला तो उसकी प्रतिभा हमें दिख गई थी और बस उसके बाद उस पर फोकस किया गया।’ ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… मां और भाई को सरियों से सिर कूचकर मार डाला, मुरादाबाद में पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया मुरादाबाद में एक युवती ने अपनी मां और भाई को सरियों और पशुओं के खूंटे से सिर कूचकर मार डाला। घटना मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव की है। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी उम्र करीब 23 साल है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा सहयोग:हापुड़ में दुकान निर्माण, संचालन योजना के आवेदन शुरू, ऑनलाइन करें अप्लाई
    Next Article
    हाथरस में पुलिस हिरासत में युवक की मौत:किशोरी को भगाने के आरोप में पकड़ा था, पुलिस बोली थाने के शौचालय में फांसी लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment