Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में पुलिस हिरासत में युवक की मौत:किशोरी को भगाने के आरोप में पकड़ा था, पुलिस बोली थाने के शौचालय में फांसी लगाई

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के चंदपा कोतवाली में कल बृहस्पतिवार की रात्रि में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक ने कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान गाजियाबाद के लोनी कस्बा गली नंबर 7, 25 फुटा रोड निवासी चंद्रपाल पुत्र भोले शंकर के रूप में हुई है। उसे एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। बताते हैं कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह युवक थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव की इस किशोरी के संपर्क में आया था और उसे अपने साथ 15 अप्रैल को कर भगा ले गया था। यह किशोरी मुस्लिम है। किशोरी के पिता ने चंदपा कोतवाली में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को लोनी से किशोरी और युवक को बरामद किया था। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया, जबकि युवक पुलिस हिरासत में था। युवक ने बृहस्पतिवार रात में फ्रेश होने के लिए थाने में शौचालय जाने की बात कही। इस पर वह शौचालय चला गया। लगभग 15 मिनट तक बाहर न आने पर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। अंदर देखने पर युवक शौचालय के रोशनदान के जंगले से फंदा लगाकर लटका मिला। उसने अंगोछे से फांसी का फंदा बनाया था। यह देखते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर्मियों में मची खलबली.. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। एसपी ने बताया कि मामले में समुचित विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यादव टीचर धमका रहा, सरकार आने दो अनुशासन सिखा दूंगा':छात्र टॉपर बना तो खूब रोए प्रिंसिपल, कहा- 5 टीचर स्कूल को बदनाम कर रहे
    Next Article
    सुलतानपुर के टॉप टेन में 48 छात्रों ने बनाई जगह:हाईस्कूल में 30 और इंटर में 18 परीक्षार्थी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment