Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा किसान बैंगन की खेती से कमा रहे लाखों:मुंबई से लौटकर डेढ़ बीघा में खेती कर चार लोगों को दिया रोजगार

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के बड़राव गांव निवासी युवा किसान अनुपम मौर्य पारंपरिक खेती से हटकर बैंगन की उन्नत किस्म की खेती कर रहे हैं। इंटरमीडिएट और आईटीआई की पढ़ाई करने वाले अनुपम ने इस पहल से न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि चार अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया है। अनुपम बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान वे मुंबई में काम की तलाश में गए थे, लेकिन मनचाहा काम नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गांव लौटकर खेती शुरू करने का निर्णय लिया। वर्तमान में वे डेढ़ बीघा जमीन में BNR-704 वैरायटी के बैंगन की खेती कर रहे हैं। इस खेती में जुताई से लेकर पौध रोपाई तक लगभग ₹20,000 की लागत आई। जून महीने में बेड विधि से पौधों की रोपाई की गई, जिसके लगभग दो महीने बाद अगस्त से बैंगन की तुड़ाई शुरू हो गई। यह फसल 6 से 7 महीने तक लगातार उत्पादन देती है, और इसका पूरा चक्र लगभग 8 से 9 महीने चलता है। अनुपम के खेत से रोजाना एक से डेढ़ कुंतल बैंगन का उत्पादन हो रहा है। बाजार में उन्हें औसतन ₹20 प्रति किलोग्राम का भाव मिल रहा है, जिससे वे प्रतिदिन लगभग ₹2000 से ₹3000 तक की बिक्री कर लेते हैं। फसल की तुड़ाई के लिए उन्हें प्रतिदिन 3 से 4 मजदूरों की आवश्यकता होती है, जिन्हें उन्होंने स्थायी रोजगार दिया है। अधिक पैदावार सुनिश्चित करने के लिए अनुपम समय-समय पर कीट नियंत्रण दवाओं का छिड़काव करते हैं, ताकि पौधे स्वस्थ रहें और फसल को नुकसान न हो। उनका मानना है कि यदि सही तकनीक और उचित देखभाल के साथ बैंगन की खेती की जाए, तो कम लागत में भी अच्छी कमाई संभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘यूपी सरकार हर गरीब को घर दे रही’:CM योगी ने आवास पर और डिप्टी सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    किराना स्टोर में लगी आग, 10 फीट तक लपटें दिखीं:सारा सामान जलकर राख, लखनऊ फायर ब्रिगेड ने आधा घंटा मशक्कत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment