Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किराना स्टोर में लगी आग, 10 फीट तक लपटें दिखीं:सारा सामान जलकर राख, लखनऊ फायर ब्रिगेड ने आधा घंटा मशक्कत की

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के यहियागंज इलाके में मंगलवार देर रात एक किराना दुकान में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोग गली में निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे सामान धू-धूकर जलने लगे। इस दौरान दुकान से 10 फीट तक लपटें निकलीं। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने करीब 30 मिनट पर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान से धुआं और लपटें उठती देख लोगों ने तुरंत चौक फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान आसपास की दुकानों को एहतियातन खाली करा लिया गया था। 3 तस्वीरें देखिए… शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से दुकान में रखा लाखों रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गए।आग मुजम्मिल की किराना दुकान में लगी। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवा किसान बैंगन की खेती से कमा रहे लाखों:मुंबई से लौटकर डेढ़ बीघा में खेती कर चार लोगों को दिया रोजगार
    Next Article
    अमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार दोस्त घायल, पड़ोसी गांव में जा रहे थे दोनो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment