Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक के हाथ काटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:महोबा में 24 घंटे के अंदर दबोचे गए, वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद

    21 hours ago

    1

    0

    महोबा के समदनगर में युवक के दोनों हाथ काटने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर कोतवाली पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी रोहित बेड़िया उर्फ विकास को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस ने उसके साथी नादिर को भी गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना मंगलवार रात कानपुर-सागर हाईवे स्थित समदनगर में हुई थी। 28 वर्षीय जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की ठाकुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसके दोनों हाथ काट दिए गए थे। गंभीर रूप से घायल विक्की को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। एसपी के निर्देश पर 24 घंटे में हुई कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी रोहित बेड़िया उर्फ विकास को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। अन्य आरोपी अभी फरार पुलिस ने इस मामले में रोहित के साथी 27 वर्षीय नादिर पुत्र असलम को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी समदनगर मोहल्ले के निवासी हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। इस मामले में स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह परमार, रोहित का भाई छुट्टू बेड़िया और एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वारदात सत्ता के रसूख के बल पर अंजाम दी गई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डबल डेकर बस खाई में गिरी, 6 यात्री घायल:आगरा के थाना फतेहाबाद में हुआ हादसा, फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
    Next Article
    कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी-हरियाणा प्रशासन अलर्ट:शामली और पानीपत के अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बनी रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment