Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार:लैपटॉप-मोबाइल पार, बस से दिल्ली से होली की छुट्‌टी पर लौट रहा था इटावा

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में होली मनाने दिल्ली से घर लौट रहे एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। रोडवेज बस में सफर के दौरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया। बदमाश उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अमन पुत्र शैलेंद्र सिंह दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत है। वह सेक्टर 37 दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर इटावा आ रहा था। परिजनों ने बताया कि रात करीब एक बजे तक उसकी मथुरा पहुंचने पर बात हुई थी। रात दो बजे के बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिवार चिंतित हो गया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवक इटावा बस स्टैंड तिराहे के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है। रोडवेज बस के चालक और परिचालक उसे वहीं उतारकर चले गए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार, युवक का लैपटॉप, मोबाइल फोन और जेब में रखी नकदी गायब है। मंगलवार देर शाम तक उसे होश नहीं आया था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जहरखुरानी गिरोह की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बिना अनुमति स्थापित आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई:प्रशासन ने पंचायतघर में रखवाया, माहौल बिगड़ने की आशंका थी
    Next Article
    बहन ने मां के खाते से निकाले 7.5 लाख रुपए:सुलतानपुर में भाई ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment