Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को सांप ने काटा, साथी सांप को अस्पताल लाए:मृत सांप को पॉलिथीन में लेकर आए थे, डॉक्टर को दिखाकर कहा- इसी ने काटा है

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में एक युवक को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसके साथी मृत सांप को पॉलिथीन में बंद कर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले आए। यह घटना रविवार शाम को हुई। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला पजामा निवासी 23 वर्षीय अभय प्रताप सिंह रविवार की देर शाम अपने साथियों के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। आनन-फानन में परिजनों ने अभय के पैर को कपड़े से कसकर बांधा और उसे तुरंत लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अभय के पीछे-पीछे उसके साथी भी पॉलिथीन में बंद मृत सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे। जब चिकित्सकों ने पॉलिथीन में सांप को देखा तो साथियों ने बताया कि इसी सांप ने अभय को काटा था और उन्होंने उसे मौके पर ही मार दिया था। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. दीपक तिवारी ने बताया कि युवक को सांप ने काटा था, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और उपचार जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि साथ आए लोग सांप को पॉलिथीन में लेकर आए थे और बाद में उसे बाहर ले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में जानकी जीवन सरकार को 56 भोग अर्पित:फूल बंगले में हुए विराजमान, सुगंधित पुष्पों से मंदिर परिसर को सजाया गया
    Next Article
    हाथरस में शॉर्ट सर्किट से कॉम्प्लेक्स में लगी आग:मेडिकल स्टोर से फैली, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment