Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में शॉर्ट सर्किट से कॉम्प्लेक्स में लगी आग:मेडिकल स्टोर से फैली, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस शहर के सर्कुलर रोड स्थित चैतन्य कॉम्प्लेक्स में आज रविवार रात करीब 9 बजे आग लग गई। कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठते देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैली और पूरे परिसर में घना धुआं भर गया, जिससे अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने तत्काल फर्म स्वामी, अन्य दुकानदारों और फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए कुछ दुकानों के शटर खुलवाए गए, जबकि कुछ के ताले तोड़कर अंदर तक पहुंच बनाई गई। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, इस घटना में मेडिकल स्टोर और आसपास की कई दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को सांप ने काटा, साथी सांप को अस्पताल लाए:मृत सांप को पॉलिथीन में लेकर आए थे, डॉक्टर को दिखाकर कहा- इसी ने काटा है
    Next Article
    अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट:कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment