Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने की चाकू से गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश:भाई की मौत के चार दिन बाद उठाया कदम, अस्पताल में भर्ती

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के अमीरनगर गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही गले पर चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अमीरनगर गांव निवासी विपुल नामक युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान था। परिजनों का कहना है कि चार दिन पहले उसके भाई की अधिक शराब पीने के चलते मौत हो गई थी, जिससे वह गहरे सदमे में था। इसी घटना से आहत होकर विपुल ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। रविवार को घर के अंदर ही उसने चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा जनता की पहली पसंद:64 प्रतिशत जनता ने टिकट देने का किया समर्थन, भाजपा जनता की दूसरी पसंद
    Next Article
    रामपुर में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार:धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment