Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने कुत्ते को पटक-पटकर मारा, खाल उधेड़ी:चाकू से धीरे-धीरे गला रेता, लोग बोले- आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के निगोहां क्षेत्र से आवारा कुत्ते के साथ हुई क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव के एक युवक ने न सिर्फ कुत्ते को बेरहमी से पीटकर मार डाला, बल्कि उसकी जान लेने के बाद उसकी चाकू से उसकी खाल भी उधेड़ी। इसका एक वीडियो सामने आया है। निगोहां थाने में ग्रामीणों युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, निगोहां गांव निवासी बल्लू पुत्र गौरीशंकर पर आरोप है कि उसने मंगलवार सुबह एक आवारा कुत्ते को पकड़कर पटक-पटक कर मारा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसके बाद युवक ने चाकू से कुत्ते का गला काट दिया। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की शिकायत देने वालों में विकास, विवेक कुमार, सनी कश्यप, उमेश, रोहित कश्यप और राम किशन समेत कई ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन अब नियमित चलेगी:बदायूं स्टेशन पर भी होगा ठहराव, ट्रेन में 18 कोच लगाए जाएंगे
    Next Article
    फर्रुखाबाद में SC/ST एक्ट में तीन दोषी करार:सभी को चार-साल की सजा, किशोरी का पीछा कर की थी मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment