Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने नशे में पत्नी समेत चार पर ट्रैक्टर चढ़ाया:गंभीर रूप से घायल पत्नी कानपुर रेफर, पुलिस ने कहा- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के होलापुर गांव में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी सहित चार लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पत्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। होलापुर गांव निवासी महेश शराब पीने का आदी है। शनिवार रात करीब 10 बजे नशे की हालत में उसने अपनी 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी, गांव निवासी काली चरण के 62 वर्षीय पुत्र भगवान दास, संतोष कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अंशिका देवी और रंजीत कुमार के 22 वर्षीय पुत्र कल्लू पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घायल अवस्था में सभी को गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने सभी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया। इस घटना में महेश की पत्नी आशा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल भगवान दास के पुत्र नीरज ने बताया कि महेश शराब पीने का आदी है और पहले भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है, हालांकि तब कोई घायल नहीं हुआ था। यह दूसरी बार है जब उसने इस तरह की वारदात की है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनव त्यागी ने भदोही एसपी का कार्यभार संभाला:पुलिसकर्मियों से मिले, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता
    Next Article
    रायबरेली में करंट लगने से युवक की मौत:खेत में झटका मशीन लगाते समय झुलस गया, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment