Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनव त्यागी ने भदोही एसपी का कार्यभार संभाला:पुलिसकर्मियों से मिले, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने रविवार को ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन में कार्यभार संभाला। वह 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार देर शाम जिले के पुलिस अधीक्षक रहे अभिमन्यु मांगलिक का फतेहपुर में तबादला हो गया था, जिसके बाद अभिनव त्यागी को भदोही में तैनात किया गया। अभिनव त्यागी मूल रूप से आगरा के निवासी हैं और उन्होंने बीटेक साइंस की पढ़ाई की है। अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है। कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। त्यागी ने यह भी कहा कि पुलिस जिले में निष्पक्ष होकर कार्य करेगी, जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास तेजी से बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले मिला अधमरा, पहचान हुई तो अस्पताल से भागा:हंडिया के युवक की दारागंज थाने में गुमशुदगी थी दर्ज, अस्पताल से हुआ गायब
    Next Article
    युवक ने नशे में पत्नी समेत चार पर ट्रैक्टर चढ़ाया:गंभीर रूप से घायल पत्नी कानपुर रेफर, पुलिस ने कहा- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment