Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक पर कार चढ़ाकर अपहरण करने का प्रयास:मैनपुरी में आगरा रोड पर तीन सगे भाइयों पर जानलेवा हमले का आरोप

    9 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित मंडी गेट नंबर-01 के सामने एक युवक पर जानलेवा हमला और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन सगे भाइयों पर कार से कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। ग्राम परौख निवासी वीरेंद्र पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किसी काम से आगरा रोड मंडी गेट के सामने गया था। तभी विनय मिश्रा उर्फ ठिल्लन मिश्रा और विवेक मिश्रा सफेद कार से वहां पहुंचे और उसे कुचलने का प्रयास किया। वीरेंद्र के अनुसार, उसके साथ मौजूद विजय सिंह ने समय रहते उसका हाथ पकड़कर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पुराने विवाद को लेकर दी धमकी पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने कुछ दूरी पर कार रोककर उसे बुलाया और जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर पूछताछ करने लगे। इसी दौरान उन्होंने अपने तीसरे भाई विशाल मिश्रा को भी मौके पर बुला लिया। वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि तीनों भाइयों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वे पहले भी हत्या कर चुके हैं और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया है। जबरन कार में डालने का प्रयास पीड़ित के मुताबिक, तीनों भाइयों ने उसे पकड़कर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी उसका मुंह मरोड़ते हुए थप्पड़ मारकर फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच वीरेंद्र ने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों से उन्हें लगातार खतरा बना हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर के इटवा में 13-14 फरवरी को कुश्ती दंगल:बृजभूषण शरण सिंह करेंगे उद्घाटन, देश भर के पहलवान होंगे शामिल
    Next Article
    नोएडा एयरपोर्ट पर दो की जगह 5 रनवे होंगे:750 करोड़ का बजट मंजूर, पहले फेज का काम पूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment