Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में बर्तन विक्रेता की हत्या:पुलिस ने 20 से अधिक CCTV खंगाले, खुलासे के लिए लगीं 3 टीमें

    20 hours ago

    1

    0

    बागपत के सुल्तानपुर हटाना गांव में बर्तन विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने घटना के सफल अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों ने अब तक 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं और कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस मामले में पुरानी रंजिश या अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह मामला सुल्तानपुर हटाना गांव का है, जहां एक किसान के विद्युत ट्यूबवेल के पास बर्तन विक्रेता शमशाद का लहूलुहान शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक शमशाद मूल रूप से संभल का रहने वाला था। वह बागपत में रहकर बर्तन बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में आवासीय प्लॉट पर अवैध व्यावसायिक निर्माण:निवासियों ने बैंक, दुकानें और जिम बनाने का आरोप लगाया
    Next Article
    युवक से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 7.11 लाख ठगे:बुलंदशहर में पैसे निकालने के आवेदन पर हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment