Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती की फर्जी ID बनाकर पोस्ट की एडिटेड फोटो:शामली में पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

    6 hours ago

    1

    0

    शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की फर्जी आईडी और एडिट की हुई तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। जिसके आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदारों से जुड़े दो व्यक्तियों ने उसकी तस्वीरों को एडिट कर फर्जी आईडी बनाई और उन्हें गलत तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इस घटना से उसे मानसिक और सामाजिक रूप से काफी नुकसान हुआ है। यह घटना शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी इलाके की है। पीड़िता ने बताया कि उसके जन्मदिन की पार्टी में उसके जीजा उत्तम कौशिक के साथ प्रिंस त्यागी नाम का युवक आया था। प्रिंस त्यागी ने समारोह के दौरान उसकी तस्वीरें खींची थीं। आरोप है कि प्रिंस त्यागी के साले प्रशान्त त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी निवासी मो. साकेत कालोनी मुजफ्फर नगर गली नं 7. थाना सिविल लाईन और हिमांशु त्यागी पुत्र सुरेन्द्र त्यागी निवासी ग्राम बरला थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर ने उसके सोशल मीडिया अकाउन्ट से फोटो चुराकर किसी जगह से फोन नं लेकर पीड़िता के नाम फेसबुक पर जान से मारने, जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउन्ट भी बना ली। बाद में नाम और सरनेम बदलकर पीड़िता की फोटो के साथ प्रिंस की फोटो लगा दी। उसके साथ ही पीड़िता का मोबाइल नंबर भी डाल दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीडब्ल्यूडी जेई पर भ्रष्टाचार के आरोप:नियमों के विरुद्ध कई विभागों में संबद्धीकरण, डीएम से शिकायत
    Next Article
    मुरादाबाद में युवती ने पति को मारे थप्पड़ ही थप्पड़:कोर्ट में बोली- मैंने तुझे मारने के लिए लड़के भेजा हैं, तूने ये झूठ क्यों बोला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment